Hanuman Chalisa

केजरीवाल ने कहा- मेट्रो के किराए में प्रस्तावित वृद्धि ‘जन विरोधी’

Updated: गुरुवार, 28 सितम्बर 2017 (11:48 IST)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मेट्रो के किराए में प्रस्तावित वृद्धि को ‘जन विरोधी’ बताया और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को एक सप्ताह के भीतर इसे लागू होने से रोकने के निर्देश दिए।
 
अक्टूबर से मेट्रो के किराए में भारी वृद्धि होनी तय मानी जा रही है। इस साल मेट्रो के किराए में दूसरी बार वृद्धि की जा रही है।
 
इससे पहले मई में किराया बढ़ाया गया था। अगले महीने से किराये में अधिकतम 10 रुपए की वृद्धि हो जाएगी।
 
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘मेट्रो के किराए में वृद्धि जन विरोधी है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को एक सप्ताह के भीतर मेट्रो के किराए में वृद्धि को रोकने का हल खोजने के निर्देश दिए गए हैं।’ सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री दिल्ली मेट्रो रेल कोरपोरेशन (डीएमआरसी) के किराया बढ़ाने के कदम से खुश नहीं हैं।
 
अधिकारी ने कहा, ‘परिवहन मंत्री जरूरत पड़ने पर इस मुद्दे पर डीएमआरसी प्रमुख मंगू सिंह को भी समन भेज सकते हैं। सरकार मेट्रो का किराया बढ़ने से रोकने की कोशिश करेगी।'
 
डीएमआरसी ने मई में चौथी किराया निर्धारण समिति की सिफारिशों के अनुसार किराए में बढ़ोत्तरी के पहले चरण की घोषणा की थी। दूसरा चरण अक्तूबर से लागू होगा। (भाषा)
Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

उत्तराखंड में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान', 17 अक्टूबर तक चलेगा, CM पुष्कर सिंह धामी ने दी जानकारी

चेन्नई में Garuda Aerospace की डिफेंस ड्रोन फैक्ट्री पहुंचे सेना के वरिष्ठ अधिकारी, स्वदेशी तकनीक का लिया जायजा

महिलाओं के लिए मजबूत व्यवस्था बनाने की जरूरत, मुकेश अंबानी ने 'अपराजिता' के विमोचन पर कही बड़ी बात

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

अगला लेख