dharma sangrah

प्लेबॉय पत्रिका के संस्थापक ह्यूज हेफनर का निधन

Updated: गुरुवार, 28 सितम्बर 2017 (11:29 IST)
लॉस एंजिलिस। प्लेबॉय पत्रिका के संस्थापक ह्यूज हेफनर का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। एबीसी न्यूज के अनुसार, प्लेबॉय ने अपने एक बयान में बताया कि हेफनर का बुधवार को उनके आवास पर निधन हो गया। उनके परिवार के लोग उनके आसपास ही थे।
 
बयान में कहा गया है, 'वर्ष 1953 में प्लेबॉय पत्रिका की स्थापना कर कंपनी को एक ब्रैंड के तौर पर पहचान दिलाने वाले ह्यूज एम हेफनर का निधन हो गया है। वह 91 साल के थे।’ हेफनर ने मात्र 1600 डॉलर से पत्रिका की शुरुआत की थी। इसमें से उनके पास 600 डॉलर थे और 1000 डॉलर उन्होंने अपनी मां से उधार लिए थे।
 
साल 1953 में जब कानूनी तौर पर गर्भनिरोधक गोलियों को प्रतिबंधित किया जा सकता था और उस समय के मशहूर टेलिविजन प्रोग्राम ‘आई लव लूसी’ में ‘गर्भवती’ शब्द इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी गई थी, ऐसे समय में हेफनर ने प्लेबॉय का पहला अंक निकाला था। इसमें मर्लिन मुनरो की ‘निर्वस्त्र तस्वीर’ प्रकाशित की गई थी। हालांकि यह तस्वीर पुरानी थी।
 
वर्ष 2015 में प्लेबॉय ने महिलाओं की निर्वस्त्र तस्वीरों का प्रकाशन इंटरनेट का हवाला देते हुए बंद कर दिया। हेफनर ने मनोरंजन की दुनिया में अपना मल्टीमीडिया सम्राज्य स्थापित किया था, जिसमें क्लब, बड़ी हवेलियां, फिल्में और टेलिविजन शो शामिल थे। उन्होंने टेलिविजन शो ‘प्लेबॉय आफ्टर डार्क’ की मेजबानी भी की थी। (भाषा)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख