शनिवार, 19 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Shah advises BJP supporters
Written By
Last Updated :अहमदाबाद , शुक्रवार, 10 मार्च 2017 (10:05 IST)

शाह की भाजपा कार्यकर्ताओं को नसीहत

AMIT Shah BJP supporters social media  गुजरात सरकार मंच का उपयोग अमित शाह
अहमदाबाद। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से गुरुवार को कहा कि वे सोशल मीडिया पर सक्रिय रहें और गुजरात सरकार के अच्छे कार्यों को प्रचारित करने और नकारात्मक प्रचार का जवाब देने के लिए इस मंच का उपयोग करके लोगों तक पहुंचें।

 

पार्टी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि गुजरात दौरे के तीसरे दिन शाह ने गांधीनगर में भाजपा मुख्यालय में राज्य के नेताओं और मंत्रियों के साथ दो बैठकें की। गुजरात में वर्ष 2017 के अंत में चुनाव होने है जहां दो दशकों से भाजपा सत्ता में है।
 
इसमें बताया गया कि भाजपा की सोशल मीडिया टीम की पहली बैठक में शाह ने सोशल मीडिया पर सक्रिय और सतर्क रहने के बारे में बात की। इस बैठक में मुख्यमंत्री विजय रूपानी, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल और गुजरात भाजपा प्रमुख जीतू वघानी ने भाग लिया।(भाषा)