manglik dosh calculator
✕

पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली-NCR में बारिश... उत्तर भारत में बढ़ गई ठंड, जानें मौसम विभाग का अलर्ट

Updated: गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (09:58 IST)
नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है और एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे अफगानिस्तान पर देखा जा सकता है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और पाकिस्तान के आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ जो अधिक मजबूत होगा, 6 जनवरी की रात से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करना शुरू कर देगा।

ALSO READ: Weather Update: पश्चिमी यूपी में छाया घना कोहरा, अनेक राज्यों में वर्षा की संभावना
 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान में कई स्थानों पर हल्की बारिश तथा कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश दर्ज की गई। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है।
 
गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर व्यापक बारिश और हिमपात हुआ है। उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि हुई है। उत्तरप्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा देखा गया।
अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात होने की संभावना है। कुछ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ भारी बर्फबारी भी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी संभव है। दिल्ली, पश्चिम और मध्य उत्तरप्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों और पश्चिम और उत्तरी मध्यप्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत के दिन के तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आएगी।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

योगी सरकार की योजनाओं से संवर रही ग्रामीण युवाओं की तकदीर

अगला लेख