dipawali
✕

इंदौर में Corona का महाब्लास्ट, 512 नए मरीज मिलने से मचा हड़कंप

Updated: गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (10:46 IST)
इंदौर। इंदौर में पिछले दिनों हुए आयोजनों में लापरवाही के नतीजे अब संक्रमितों की बढ़ती संख्या के रूप में सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में जिले में कोरोनावायरस के 512 नए मरीज मिले हैं। यह आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। इंदौर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 1270 हो गई है। 

बुधवार को दिनभर में 8760 सेंपल की जांच की गई। कोरोना से अब तक 1397 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 31 लाख 75 हजार 541 सेंपल्स की जांच की गई है।

बढ़ते मामलों को देखते हुए बुधवार को ही मध्यप्रदेश में कोरोना की नई गाइडलाइन जारी की गई। इसके मुताबिक शादी में अधिकतम 250 मेहमान ही शामिल हो सकेंगे। शवयात्रा में 50 लोगों को अनुमति होगी।
जिले में संक्रमितों के जो आंकड़े आ रहे हैं, वे डराने वाले हैं। अभी भी बाजारों में लोगों में कोविड प्रोटोकॉल को लेकर लापरवाह दिखाई दे रहे हैं। लोग बिना मास्क के दिखाई दे रहे हैं। बुधवार देर रात जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक जिले में कोरोना के 512 नए मरीज मिले हैं।

जिले में एक्टिव केस की संख्या 1270 हो गई है। बुधवार को 62 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौटे हैं। हालांकि राहत वाली बात यह रही कि बुधवार को कोरोना से किसी की मरीज नहीं हुई। इस बीच कोरोना संक्रमण की चपेट में नेता- मंत्री भी आ रहे हैं।

कुल एक्टिव मामलों में से केवल 60 (लगभग 5 प्रतिशत) संक्रमितों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है। शेष होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। जिले में अब तक 31,75,541 संदेहियों के सैंपल की जांच में 1,54,949 संक्रमित सामने आए हैं।

इलाज के बाद इनमें से 1,52,282 संक्रमितों को स्वस्थ करार दिया गया। उपचार के दौरान 1397 संक्रमितों की मृत्यु दर्ज की गई है। एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने के कारण नागरिकों को कोरोना निवारण संबंधी नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है।
 
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की इंदौर इकाई के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सतीश जोशी का कहना है कि इस बार एक संक्रमित कम से कम तीन व्यक्तियों को संक्रमित कर रहा है। हालांकि सामने आए संक्रमितों में हल्के सर्दी-खांसी और बुखार के लक्षण ही हैं। 95 प्रतिशत संक्रमित घर में आइसोलेट रहकर सामान्य उपचार के बाद स्वस्थ हो रहे हैं। इंदौर में पिछले 3 दिनों में ही 968 संक्रमित सामने आ चुके हैं।

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

अगला लेख