ganesh chaturthi

DRDO ने किया मिसाइल प्रणाली SFDR बूस्टर का सफल परीक्षण

Updated: शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022 (20:26 IST)
बालासोर। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने शुक्रवार को एक प्रणोदन प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया जो किसी मिसाइल को सुपरसोनिक गति से काफी अधिक दूरी पर हवाई खतरों को रोकने में सक्षम बनाती है।

‘सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट’ (एसएफडीआर) बूस्टर का परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर अपतटीय क्षेत्र स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से किया गया। अधिकारियों ने कहा कि एसएफडीआर के सफल परीक्षण से डीआरडीओ को हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की मारक क्षमता की सीमा बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

एसएफडीआर-आधारित प्रणोदन किसी मिसाइल को सुपरसोनिक गति से काफी अधिक दूरी पर हवाई खतरों को रोकने में सक्षम बनाता है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एसएफडीआर का परीक्षण सफल रहा और जटिल मिसाइल प्रणाली में शामिल सभी महत्वपूर्ण घटकों ने विश्वसनीय प्रदर्शन किया तथा मिशन के सभी उद्देश्य पूरे कर लिए गए।

इसने कहा कि टेलीमेट्री, रडार और इलेक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग प्रणाली जैसे कई उपकरणों द्वारा जुटाए गए डेटा से प्रणाली के सटीक प्रदर्शन की पुष्टि हुई।

मंत्रालय ने कहा कि एसएफडीआर को रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला, हैदराबाद ने अन्य डीआरडीओ प्रयोगशालाओं जैसे कि अनुसंधान केंद्र इमारत, हैदराबाद और उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला, पुणे के सहयोग से विकसित किया है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एसएफडीआर के सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ को बधाई दी। उन्होंने इसे देश में महत्वपूर्ण मिसाइल प्रौद्योगिकियों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण, मील का पत्थर बताया।

प्रणाली के डिजाइन, विकास और परीक्षण में शामिल टीम की सराहना करते हुए डीआरडीओ के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी ने कहा कि एसएफडीआर के सफल परीक्षण के बाद हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की मारक क्षमता की सीमा को बढ़ाया जा सकता है।(भाषा)
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

शिवसेना विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, चुनाव आयोग ने क्यों नहीं 'फ्रीज' किया धनुष-बाण?

Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी हत्याकांड में बड़ा फैसला, NIA की विशेष अदालत ने 10 माओवादियों को सुनाई मौत की सजा

सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 6 भूखंडों पर बनी 55 दुकानें ध्वस्त, भावुक हुईं महिलाएं, व्यापारियों में रोष

Sudan Gold Mine Collapse : सूडान में सोने की खदान ढही, 67 लोगों की मौत, कई अब भी लापता, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

अगला लेख