suvichar
✕

Weather Updates : कड़ाके की सर्दी जारी, शीतदंश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त

Updated: शनिवार, 21 दिसंबर 2019 (09:31 IST)
नई दिल्ली। संपूर्ण भारत में कड़ाके की सर्दी जारी है। शीतलहर के प्रकोप से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से पारा काफी नीचे गिर चुका है। एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के पास पहुंच गया है। इसका प्रभाव उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों पर भी दिखाई देने लगा है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान व पश्चिमी उत्तरप्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। जम्मू और कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हुई।
ALSO READ: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी में फंसे 170 छात्रों को बचाया गया, राजस्थान का नागौर बना कश्मीर
स्कायमेट वेबसाइट के मुताबिक छत्तीसगढ़ और इससे सटे भागों पर विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। अरब सागर के उत्तर-पूर्वी भागों से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान तक एक ट्रफ भी दिखाई दे रहा है। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में हुई मौसमी हलचल : बीते 24 घंटों के दौरान तटीय तमिलनाडु, केरल और दक्षिणी आंध्रप्रदेश में गरज के साथ बारिश हुई है। अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी असम में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। जम्मू और कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हुई। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तरप्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की पहाड़ियों पर शीतलहर जारी है।

देश के कई राज्यों में अब कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। उत्तर भारत के कई राज्यों में शनिवार को सुबह कोहरा छाया रहा। इसका असर ट्रेनों और उड़ानों पर पड़ा। अधिकारियों ने शनिवार को एक बयान में कहा कि शुक्रवार की आधी रात तक दिल्ली हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण 46 उड़ानों को डायवर्ट किया गया, वहीं अगर बात ट्रेनों की करें तो कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
 
समाचार एजेंसी एशियन न्यूज इंटरनेशनल ने बताया कि उत्तर भारत में 17 ट्रेनें परिचालन कारणों से देरी से चल रही हैं, वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आने दिनों में बिहार समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है जिससे गलन बढ़ेगी। मौसम विभाग की वेबसाइट आईएमडी के मुताबिक उत्तर राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, पंजाब, बिहार, आसाम और मेघालय की सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटी रही।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

योगी सरकार के विकास मॉडल से आजमगढ़ को नई पहचान, ‘यूपी डायलॉग’ में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पर गहन मंथन

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

अगला लेख