biodatamaker
✕

नागर विमानन क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ाने की पूरी कोशिश करूंगा : सिंधिया

Updated: मंगलवार, 17 अगस्त 2021 (12:28 IST)
इंदौर। केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा आलाकमान का आभार जताते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि वह नागर विमानन क्षेत्र में देश को आगे बढ़ाने के लिए भरसक प्रयास करेंगे।
 
मोदी सरकार में पिछले महीने बतौर नागर विमानन मंत्री शामिल किए गए सिंधिया अपनी तीन दिवसीय "जन आशीर्वाद यात्रा" के लिए दिल्ली की उड़ान से इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे थे।
 
राज्य के जल संसाधन मंत्री और सिंधिया के खास समर्थक तुलसीराम सिलावट के साथ ही बड़ी तादाद में जमा भाजपा नेताओं ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेताओं में भारी अफरा-तफरी देखी गई।
 
हवाई अड्डे पर सिंधिया ने संक्षिप्त बातचीत में कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नागर विमानन क्षेत्र में भारत को अग्रसर करने की पूरी कोशिश करूंगा। उन्होंने खुद को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के लिए प्रधानमंत्री के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार भी जताया।
 
केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद पहली बार मालवा-निमाड़ अंचल के दौरे पर आए सिंधिया अपनी तीन दिवसीय "जन आशीर्वाद यात्रा" के पहले दिन मंगलवार को देवास और शाजापुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
 
इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति नाराजगी भरे स्वर में कहता सुनाई पड़ रहा है कि सिंधिया के स्वागत में उमड़े उनके समर्थकों ने इंदौर के हवाई अड्डे को घेर रखा है और इससे जनता को खासी परेशानी हो रही है।
 
वीडियो में हवाई अड्डे से बाहर निकलने वाले रास्ते पर कई कारें खड़ी नजर आ रही हैं और इस कारण यातायात अवरुद्ध दिखाई दे रहा है। (भाषा) 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख