ramcharitmanas

असम में 2 गुटों के बीच झड़प के बाद कर्फ्यू

Updated: मंगलवार, 17 अगस्त 2021 (12:17 IST)
हैलाकांडी। असम के हैलाकांडी जिले में एक दुर्घटना को लेकर दो गुटों के बीच झड़प के बाद सेरिसपुर चाय बागान और उसके आसपास के इलाकों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है।
 
हैलाकांडी के जिला मजिस्ट्रेट रोहन झा ने सेरिसपुर चाय बागान और आसपास के 3 गांवों में पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया जो सोमवार रात को 10 बजे से लागू हो गया। ऐसा बताया गया कि सोमवार को एक ऑटो और ई-रिक्शा के बीच टक्कर के बाद एक मंदिर के सामने झड़प हुई।
 
झा ने कर्फ्यू आदेश में कहा कि सेरिसपुर बाजार में तोड़फोड़ और हिंसा की घटना हुई और इलाके में हिंसा की और घटनाएं होने की आशंका है।
 
कुछ इलाकों में सभी सरकारी और निजी कार्यालयों, दुकानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और अन्य प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। कर्फ्यू के दौरान किसी भी तरह की आवाजाही, बैठक, सभा या रैलियों की मनाही है।
 
आधिकारिक आदेश में कहा गया है, 'स्थिति की तात्कालिक आवश्यकता के अनुसार यह आदेश पारित किया जाता है। यह सोमवार को रात दस बजे से लागू हो गया और अगले आदेश तक लागू रहेगा।'
 
हैलाकांडी के जिला विकास आयुक्त राणाजीत कुमार लसकर ने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में है और सोमवार रात के बाद से कोई नई घटना नहीं हुई है। 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख