Hanuman Chalisa
✕

SC/ST एक्ट : सवर्ण समाज में आक्रोश के लिए प्रधानमंत्री मोदी जिम्मेदार

Updated: गुरुवार, 6 सितम्बर 2018 (12:40 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारक कानून के कड़े प्रावधानों को लेकर समाज के एक वर्ग द्वारा कथित तौर पर विरोध किए जाने की पृष्ठभूमि में सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सवर्ण समाज में बेचैनी, चिंता और आक्रोश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार जिम्मेदार हैं।


पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, हम मानते हैं कि समाज के हर वर्ग को शांतिपूर्वक तरीके से अपनी बात कहने, अपना पक्ष रखने का पूर्ण अधिकार है, क्‍योंकि देश में लचर अर्थव्यवस्था है, डूबता रुपया है, भयंकर बेरोजगारी है, दोषपूर्ण जीएसटी है, लघु और मध्यम उद्योग एमएसएमई पर जबरदस्त मार पड़ रही है, भ्रष्टाचारी घोटाले हैं।

उन्होंने कहा, सवर्णों सहित समाज के सभी हिस्सों में बेचैनी, चिंता और आक्रोश है तो इसका जिम्मेवार कौन है? इसकी जिम्मेदार सरकार है। आज ये जिम्मेवारी सीधी भाजपा सरकार की नहीं माननीय प्रधानमंत्रीजी की भी है, जिन्होंने सबका साथ सबका विकास जैसी शब्दावली को इतना विकृत कर दिया है।

'कांग्रेस के खून में ब्राह्मण समाज का डीएनए' होने संबंधी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के बयान का भी सिंघवी ने बचाव किया। उन्होंने कहा, सुरजेवाला जी की रैली एवं उनके वकतव्य जिसने देखा व सुना होगा वो कोई आरोप नहीं लगा सकता। क्या आप समझते हैं कि ब्राह्मण समाज की पीड़ा कम है? या दूसरे वर्गों में पीड़ा कम है?

 सिंघवी ने कहा, हरियाणा में ब्राह्मण समाज गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। क्या कोई इससे इनकार कर सकता है? सिंघवी ने कहा, ब्राह्मण समाज में गरीब के बच्चों को पढ़ाई के लिए मदद दी जाए तो इसमें क्या गलत है? भाजपा इसकी क्यों निंदा कर रही है? यह निंदा भाजपा की विकृत सोच को दर्शाती है। (भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कड़ी फटकार, कहा- यह आ‍पको आखिरी मौका

अमरेली में 75 करोड़ की लागत से बनेगा गुजरात का पहला Bio-CBG प्लांट, 250 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: राज्य में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, कितनी हुई महिला वोटर्स की संख्‍या

मध्यप्रदेश में 2 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की तैयारी

आसियान-भारत समिट में बोले पीएम मोदी, दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत

अगला लेख