Hanuman Chalisa
✕

एक अप्रैल से सस्ती और महंगी होने वाली चीजें...

Updated: शनिवार, 31 मार्च 2018 (15:28 IST)
नए वित्त वर्ष में 1 अप्रैल से कई चीजों के दाम बदल जाएंगे। आइए आपको बताते हैं क्या सस्ता होने जा रहा है और किन चीजों के लिए आपको जेब अधिक ढीली करनी होगी।
 
यहां जेब होगी ढीली :  
* कस्टम ड्यूटी बढ़ जाने की वजह से मोबाइल और टीवी जैसे आइटम महंगे होने जा रहे हैं। हालांकि इस बीच टीवी पैनल के सबसे महत्वपूर्ण पार्ट 'ओपन सेल' पर बजट में घोषित 10 प्रतिशत ड्यूटी को घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है। इससे थोड़ी राहत मिल सकती है।
 
* सिगरेट, सिगरेट लाइटर, पान मसाला, जर्दा, सिगार और खैनी के दाम भी एक अप्रैल से बढ़ जाएंगे।
 
* लेदर फुटवियर, लेदर प्रोडक्ट्स, परफ्यूम, आफ्टर शेव, डियोडरेंट्स, रूम फ्रैशनर, स्मार्ट वॉच फुटवियर और धूप के चश्मे के लिए भी आपको जेब अधिक ढीली करनी होगी।
 
यहां मिलेगी राहत : 
* सरकार ने बजट में रेलवे ई-टिकट पर सर्विस टैक्‍स घटाने की घोषणा की थी। रेलवे में ऑनलाइन टिकट बुकिंग 1 अप्रैल से सस्‍ती होने वाली है।
* पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनें सस्ती हो जाएंगी।
* मोबाइल चार्जर, आरओ, देश में तैयार हीरे, जीवनरक्षक दवाएं, नमक, माचिस, एलईडी, एचआईवी की दवा और सिल्वर फॉइल पर राहत मिलने जा रही है।
 
बीमा 
* कई साल की सिंगल प्रीमियम पॉलिसी में हर साल बराबर अनुपात में टैक्स छूट मिलेगी। तीन साल के बीमा के लिए 45 हजार रुपए दिए तो तीनों साल 15-15 हजार रुपए पर टैक्स छूट मिलेगी।
 
* 1000 सीसी से कम इंजन वाली कारों का बीमा प्रीमियम घटकर 1,850 रुपए हो जाएगा। हालांकि इससे अधिक क्षमता के इंजन वाली कारों का प्रीमियम नहीं बदलेगा। 
 
* 75 सीसी से कम इंजन वाले दोपहिया का प्रीमियम 569 रुपए से घटकर 427 रुपए हो जाएगा। 
 

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

Top News 14 November: छठ का खरना, असम में भीषण सड़क हादसा, अमेरिका में थमी उड़ानें और माइक्रोसॉफ्ट की माफी

अमेरिका में तकनीकी खराबी से घंटों ठप रहा हवाई यातायात, FAA ने लगाया 'ग्राउंड स्टॉप', हजारों यात्री परेशान

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

अगला लेख