Hanuman Chalisa
✕

डांसिंग फूफाजी संजीव श्रीवास्तव को मिला सलमान खान का न्योता

Updated: सोमवार, 4 जून 2018 (18:23 IST)
मुंबई। मध्यप्रदेश के विदिशा निवासी डांसिंग फूफाजी प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव उर्फ डब्बू को सिने अभिनेता सलमान खान का न्योता मिला है। बताया जा रहा है कि वे सलमान के शो '10 का दम' में जल्द ही प्रस्तुति देंगे।
 
उल्लेखनीय है कि प्रो. श्रीवास्तव अपने डांस के कारण सोशल मीडिया पर सनसनी बने हुए हैं। देश के लगभग सभी टीवी चैनलों और अखबारों ने उन्हें छापा है। फेसबुक पर लाखों लोगों ने जंहा इने डांस के वीडियो को लाइक किया तो वहीं हजारों की संख्‍या में लोगों ने  व्हाट्सअप सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर शेयर किया।

एक शादी समारोह के महिला संगीत में पारिवारिक माहौल में हुआ डांस सोशल मीडिया पर इतनी सुर्खियां बटोर लेगा यह खुद संजीव श्रीवास्तव ने भी नहीं सोचा होगा। गोविंदा और मिथुन चक्रवर्ती को डांस में आदर्श मानने वाले संजीव श्रीवास्तव को बचपन से ही डांस का शौक था और 1982 से 1998 तक अनेक प्रतियोगिताओं और डांस प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को और निखारा।

खास बात तो यह है कि संजीव ने किसी डांस का प्रशिक्षण नहीं लिया बल्कि खुद ही डांस के मास्टर बन गए। 1998 के बाद संजीव अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद से ही भोपाल के इंजीनियरिंग कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के पद पर कार्यरत हैं।

इस वायरल वीडियो के पीछे का सच यह है कि 12 मई को अपनी ससुराल ग्वालियर गए संजीव ने विवाह समारोह में चल रहे महिला संगीत में अपनी पत्नी के साथ ऐसा डांस किया कि वह देश भर में छा गए। 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

अगला लेख