dharma sangrah
✕

AAP के बागी सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग, संजय सिंह बोले- सभापति को पत्र लिखेगी आम आदमी पार्टी, पंजाब में ऑपरेशन लोटस चला रही BJP

Updated: शनिवार, 25 अप्रैल 2026 (20:50 IST)
Sanjay Singh : राघव चड्डा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (AAP)के 7 सांसदों द्वारा पार्टी से अलग होने का फैसला लिए जाने से आप में बौखलाहट है। शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी छोड़ने वाले सांसदों, प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और भाजपा की जमकर आलोचना की। सिंह ने  कहा,अब मामले में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखने की बात कही है। संजय सिंह का कहना है कि पार्टी सभी बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखेगी। संजय सिंह ने कहा कि यह जो कुछ हुआ है, वह पंजाब में भगवंत मान सरकार द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों को रोकने की साजिश है।
 

भाजपा की घटिया राजनीति

राघव चड्डा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (AAP)के 7 सांसदों द्वारा पार्टी से अलग होने का फैसला लिए जाने से आप में बौखलाहट है। शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी छोड़ने वाले सांसदों, प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और भाजपा की जमकर आलोचना की। सिंह ने  कहा,अब मामले में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखने की बात कही है।
ALSO READ: MCD उपचुनाव परिणाम से भड़की AAP, सांसद संजय सिंह ने CEC को कहा 'मुख्‍य चोर... '
संजय सिंह का कहना है कि पार्टी सभी बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखेगी। संजय सिंह ने कहा कि यह जो कुछ हुआ है, वह पंजाब में भगवंत मान सरकार द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों को रोकने की साजिश है। सिंह ने इसे भाजपा का ऑपरेशन लोटस बताते हुए घटिया राजनीति की संज्ञा दी है।
 
 

सबने पार्टी के साथ धोखा किया

संजय सिंह ने कहा कि दल-बदल विरोधी कानून स्पष्ट रूप से कहता है कि राज्यसभा और लोकसभा में किसी भी प्रकार के विभाजन या गुट को कोई कानूनी मान्यता नहीं है, भले ही उसमें दो-तिहाई बहुमत क्यों न हो। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि न तो दल-बदल विरोधी कानून और न ही संविधान की दसवीं अनुसूची किसी भी राज्यसभा या लोकसभा में विभाजन, अलग गुट या समूह को मान्यता देती है।
ALSO READ: स्वाति मालीवाल का AAP से इस्तीफा, PM मोदी के नेतृत्व पर भरोसा कर भाजपा में शामिल
संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सातों सांसदों को जमीन से उठाकर संसद तक पहुंचाया। संजय सिंह ने कहा कि राघव चड्डा को हमने विधायक बनाया, सांसद बनाया। जनता सबकुछ देख रही है, वह इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। स्वाति मालीवाल, अशोक मित्तल सबने पार्टी के साथ धोखा किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 राज्यसभा सदस्यों का भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ विलय करना असंवैधानिक है और नियमों के तहत उनकी सदस्यता भी जा सकती है।
 

आम आदमी पार्टी को तोड़ने की कोशिश

संजय सिंह ने हा कि भगवंत मान ने पंजाब में कई विकास किए। गरीबों-दलितों के लिए चलाए जा रहे योजनाओं को भाजपा रोकना चाहती है। संजय सिंह नेकहा कि मोदी-शाह ने ऑपरेशन लोटस चलाकर आम आदमी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के निर्णय को असंवैधानिक बताते हुए उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की है।
ALSO READ: Raghav Chadha : राघव चड्ढा समेत 6 AAP सांसदों का BJP में जाने पर आया अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन, अन्ना हजारे ने क्या कहा
गौरतलब है कि शुक्रवार को आप के राज्यसभा सांसदों राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने घोषणा की थी कि वे और चार अन्य पार्टी सांसदों के साथ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। चड्ढा ने कहा था कि आप के 10 राज्यसभा सांसदों में से सात भाजपा के साथ विलय करने के लिए तैयार हैं।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

अगला लेख