suvichar

..तो फारूक अब्दुल्ला पाकिस्तान चले जाएं-संजय राउत

Updated: शनिवार, 7 नवंबर 2020 (12:44 IST)
मुंबई। अनुच्छेद 370 को लेकर शिवसेना ने फारूक अब्दुल्ला पर निशाना साधा है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि यदि फारूक अब्दुल्ला चाहते हैं तो ‍वे पाकिस्तान जा सकते हैं। 
 
कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के विरोध के बीच राउत ने कहा कि अब्दुल्ला पाकिस्तान जा सकते हैं और वहां 370 लागू कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में अनुच्छेद 370 के लिए कोई स्थान नहीं है। 
 
राउत के इस कमेंट को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं ट्‍विटर पर देखने को मिलीं। श्वेता ने लिखा- मेरा मानना है कि भविष्य में भाजपा और शिवसेना एक बार फिर साथ-साथ होंगे। वहीं, मोहम्मद राहील फिदवी ने कहा कि अब 'भक्त' कन्फ्यूज हैं। 
 
तेजस भट्‍ट ने लिखा- आखिर उनके मुंह से कुछ तो अच्छा निकला। वहीं मनीष जोशी ने लिखा- 
बचपन मे जब हम क्रिकेट खेलते थे तो जैसे 13 लड़के हैं, तो 6, 6 की दो टीमें बना लीं, मगर फिर भी एक लड़का ऑड रहता था! तो जो बचता था उसे 'बीच का पिल्लू' यानी कॉमन बना देते थे, फिर वो दोनों साइड से बैटिंग करता था! ये शिवसेना (संजय राउत) राजनीति की वही 'बीच की पिल्लू' है! जबकि एक अन्य व्यक्ति ने लिखा- भाजपा और शिवसेना की विचारधारा एक जैसी है। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख