ramcharitmanas

समीर वानखेड़े ने SC आयोग को पेश किए जाति संबंधी सबूत

समीर की पहली पत्नी डॉ. शबाना कुरैशी के पिता डॉ. जाहिद कुरैशी ने सामने आकर कहा था कि यदि समीर हिन्दू होते तो वे अपनी लड़की की शादी कभी भी उनक साथ नहीं करते।

Updated: शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (17:17 IST)
मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के झोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने शनिवार को अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष से मिलकर न सिर्फ सफाई पेश की, बल्कि जाति से जुड़े दस्तावेज भी सौंपे। 
 
दरअसल, वानखेड़े ने अपने खिलाफ हो रही बयानबाजी की आयोग से शिकायत की है। बताया जा रहा है कि समीर वानखेड़े ने नवाब मलिक के आरोपों के बाद आयोग के उपाध्यक्ष अरुण हलदर के समक्ष अपनी सफाई पेश की साथ ही जाति से जुड़े दस्तावेज भी सौंपे। 
 
उल्लेखनीय है कि आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक समीर वानखेड़े के खिलाफ आक्रामक हो गए थे। उन्होंने कहा कि समीर वानखेड़े मुस्लिम हैं। अपने तर्क में मलिक ने समीर का निकाहनामा भी पेश किया था।
 
वहीं, समीर की पहली पत्नी डॉ. शबाना कुरैशी के पिता डॉ. जाहिद कुरैशी ने सामने आकर कहा था कि यदि समीर हिन्दू होते तो वे अपनी लड़की की शादी कभी भी उनक साथ नहीं करते। 

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

Azamgarh Terrorist Arrest: अलकायदा से जुड़े AQIS नेटवर्क का खुलासा, यूपी ATS ने नाकाम की बड़ी साजिश

लखनऊ की पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा, अब एवरेस्ट फतह का लक्ष्य

अगला लेख