dharma sangrah
✕

कांग्रेस शासित राज्यों में बलात्कार के मामलों पर राहुल गांधी नहीं बोलते : संबित पात्रा

Updated: बुधवार, 4 अगस्त 2021 (17:04 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राहुल गांधी पर दक्षिण पश्चिम दिल्ली में दलित बच्ची से बलात्कार और हत्या मामले का अपने राजनीतिक एजेंडा को बढ़ाने में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए कानून व्यवस्था तंत्र तेजी से काम कर रहा है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार का चयन का तरीका निंदनीय है क्योंकि उन्होंने राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ जैसे कांग्रेस शासित राज्यों में दलित लड़कियों के खिलाफ अत्याचार के मामलों में कभी न तो ट्वीट किया और न ही एक शब्द बोला है। राहुल गांधी ने इससे पहले बुधवार को पीड़ित बच्ची के परिवार से मुलाकात कर पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग की।

उन्होंने राहुल गांधी पर बच्ची के परिवार से मिलने के बाद उसके माता-पिता की तस्वीर पोस्ट कर उनकी पहचान उजागर कर यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) कानून का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया। पॉक्सो कानून के तहत पहचान उजागर करना अपराध की श्रेणी में आता है।

पात्रा ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) से मामले में संज्ञान लेने और कांग्रेस नेता को नोटिस जारी करने का अनुरोध किया। उन्होंने गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, यह अपने राजनीतिक एजेंडा के लिए दलितों और गरीबों का इस्तेमाल करना है।

गांधी ने यहां उस नौ वर्षीय बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की जिसकी पिछले दिनों यौन उत्पीड़न के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि वह न्याय के पथ पर पीड़ित परिवार के साथ हैं और वे इससे एक इंच भी नहीं डिगेंगे। पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि परिवार न्याय के अलावा कुछ नहीं मांग रहा है। वे कह रहे हैं कि उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है और इसमें मदद की जरूरत है।

पात्रा ने राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ में दलित लड़कियों और महिलाओं से ऐसे कई जघन्‍य मामलों का हवाला देते हुए इन मामलों में कांग्रेस नेता की चुप्पी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, आप अपनी आंखें मूंद लेते हैं और तभी खोलते हैं जब आपको लगता है कि इससे आपको कुछ राजनीतिक लाभ होगा। यह भयावह है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भाजपा प्रवक्ता ने गांधी के एक ट्वीट का हवाला देते हुए कहा, एक दलित की बेटी निश्चित रूप से भारत की बेटी है और यह पूछा कि क्या इन कांग्रेस शासित राज्यों में दलित बेटियां भारत की बेटियां नहीं हैं।

आधिकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए पात्रा ने कहा कि बलात्कार के मामलों में राजस्थान देश में शीर्ष पर है। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान सरकार ने दलितों पर अधिक संख्या में झूठी प्राथमिकी दर्ज करने का आरोप लगाया है।(भाषा)

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख