Hanuman Chalisa
✕

इस दंगल में कौन है पहलवान? साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ी, बजरंग पुनिया ने लौटाया पद्मश्री सम्मान।

बृज भूषण समर्थकों ने पोस्टर लगाए “दबदबा है, दबदबा रहेगा”!

Updated: शनिवार, 23 दिसंबर 2023 (14:34 IST)
Sakshi Malik : कहते हैं आज के दौर में महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर आने चाहिए। किसी भी अन्याय का सामना करने के लिए यह ज़रूरी है।

पहलवानी एक ऐसी विधा है जिसमें देश की महिला पहलवानों ने भारत का गौरव बढ़ाया है। लेकिन जनवरी २०२३ में जानी-मानी महिला पहलवानों - साक्षी मालिक और विनेश फोगाट ने कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए जिसमें सेक्सुअल हेरासमेंट का संगीन आरोप भी शामिल था ।
Bajrang Punia

मामले की जांच हुई लेकिन पहलवानों को कोई संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं मिला। इसके बाद पहलवानों ने जंतर-मंतर पर 23 अप्रेल को धरना प्रदर्शन किया। ऐसा पहली बार हुआ जब तीन ओलंपिक मेडलिस्ट और दो विश्व चेम्पियन रेसलर्स धरने पर बैठे हों ।

अब एक बार फिर बृज भूषण सिंह के करीबी संजय सिंह के WFI के अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद मामले ने तूल पकड़ा है। नाराज़ रेसलर्स चाहते थे कि WFI के अध्यक्ष पद पर किसी महिला को होना चाहिए।

जीत के बाद बृज भूषण सिंह के समर्थकों ने पोस्टर लगाए जिस पर लिखा “दबदबा है, दबदबा रहेगा”।
इसके बाद देश के लिए ओलम्पिक मैडल जीतने वाली महिला पहलवान साक्षी मालिक ने रोते हुए कहा “हम नहीं जीत पाए”। और उन्होंने कुश्ती से सन्यास का ऐलान कर दिया। ऐसा कहते हुए उन्होंने अपने जूते मेज़ पर रख दिए। इसके बाद उनके समर्थन में रेसलर बजरंग पुनिया ने प्रधानमंत्री को लैटर लिख कर अपना पद्मश्री सम्मान PM आवास के पास बाहर रख दिया। उन्होने लिखा “ मैं महिला पहलवानों को अपमानित किए जाने के बाद ‘सम्मानित’ बनकर अपनी ज़िन्दगी नहीं जी पाऊंगा। इसलिए मैं यह सम्मान लौटा रहा हूँ।

इस चुनाव के बाद यौन शोषण के खिलाफ़ पहलवानों को अपनी लड़ाई कमज़ोर लग रही है। न्याय की आस लगाए देश के पहलवानों का ये हाल देश देख रहा है। अब ये तो समय बताएगा कि इस दंगल में जीत किसकी होगी?
ALSO READ: बजरंग ने पद्मश्री फुटपाथ पर छोड़ा, प्रियंका ने कहा- लड़ाई में आपके साथ हूं

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख