ramcharitmanas
✕

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, 'कांग्रेस सरकार ने षड्यंत्र के तहत फंसाया'

Updated: शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017 (06:33 IST)
मालेगांव ब्लास्ट मामले की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जमानत पर रिहा होने के बाद गुरुवार को मीडिया के सामने आईं। साध्वी प्रज्ञा ने खुद को सौ फीसदी निर्दोष बताते हुए कहा, कांग्रेस सरकार ने षड्यंत्र के तहत उन्हें फंसाया। साध्वी ने खराब सेहत के लिए एटीएस मुंबई की प्रताड़ना को जिम्मेदार बताया। जमानत के लिए हाई कोर्ट को धन्यवाद कहते हुए उन्होंने कहा कि अभी जो सरकार केंद्र में है वह षड्यंत्र नहीं करती और न्याय दिलाती है।
 
भगवा आतंकवाद शब्द प्रयोग के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम का नाम लेते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा, 'जो विधर्मी होते हैं उनके लिए तो भगवा बुरा ही है। यह तो निश्चित है कि भगवा आतंकवाद कांग्रेस का षड्यंत्र था। इसे साबित करने के लिए कहानी रची गई। एनआईए तो अभी भी वही है। कोई भी एजेंसी सीधी होती है। एजेंसी जांच करती है और जो भी परिणाम लाते हैं वे आपके सामने हैं।' 
 
'भगवा आतंकवाद का पूरा स्क्रिप्ट देख लीजिए। इन्होंने कहानी बनाकर सिद्ध करने की कोशिश। लेकिन सिद्ध हो चुका है कि भगवा आतंकवाद नहीं होता। साथ ही उन्होंने कहा, निचली अदालत से सजा होना अपराधी होने का परिचायक नहीं है। 
 
उन्होंने कहा, 'यूपीए सरकार के षड्यंत्र रूपी काले सागर और अन्याय सहकर मैं 9 साल बाद जेल के बंधन से आधी मुक्त हुई हूं। अभी मेरा केस मुंबई हाई कोर्ट में चलेगा। मैं अभी मानसिक रूप से बंधन में रहूंगी। मैं कोर्ट को धन्यवाद करती हूं कि इतने वर्षों में सही, लेकिन न्याय के लिए सुना और मुझे इलाज का अवसर दिया।' उन्होंने मीडिया को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि शुरू में तो उन्हें आतंकवादी तक कह दिया गया, लेकिन भगवा आतंकवाद शब्द मीडिया को पसंद नहीं आया।
 
कैंसर से पीड़ित प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, 'मैं उस समय पूरी तरह फिट थी, लेकिन आज पराश्रित हूं। इसके लिए एटीएस मुंबई की प्रताड़ना जिम्मेदार है। एटीएस की प्रताड़ना से मेरे फेफड़े की झिल्ली फट गई। मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। लेकिन आत्मिक रूप से मैं नहीं टूटी। मुझे जितना प्रताड़ित किया गया उतना तो परतंत्र भारत में भी किसी महिला को प्रताड़ित नहीं किया गया होगा।' 
 
मुंबई एटीएस पर आरोप लगाते हुए साध्वी ने कहा कि उन्हें गैर कानूनी तरीके से गिरफ्तार कर सूरत से मुंबई ले जाया गया और 13 दिनों तक प्रताड़ना दी गई। उन्होंने इसके लिए तत्कालीन एटीएस प्रमुख और मुंबई हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे का भी नाम लिया।
 
गौरतलब है कि 29 सितंबर 2008 को मालेगांव में एक बाइक में बम लगाकर विस्फोट किया गया था, जिसमें आठ लोगों की मौत हुई थी और तकरीबन 80 लोग जख्मी हो गए थे। इस मामले में साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित को 2008 में ही गिरफ्तार किया गया था।
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख