dharma sangrah
✕

जेईई मेन परीक्षा में कल्पित वीरवल ने रचा इतिहास, लाए 100% नंबर

Updated: शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017 (06:20 IST)
उदयपुर के कल्पित वीरवल ने इतिहास रच दिया। वे JEE मेन 2017 की परीक्षा में 100% नंबर प्राप्त करने वाले पहले छात्र बने। उन्होंने JEE मेन प्रतियोगिता परीक्षा में 360 नंबर में से 360 नंबर हासिल किए।
 
कल्पित उदयपुर में एसडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ता है, उन्होंने पूरे साल एक भी क्लास मिस नहीं किया। उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार से कहा, हर कोई सलाह देता था कि उन्हें कोचिंग के लिए कोटा या हैदराबाद जाना चाहिए, लेकिन मैं पढ़ाई को लेकर कोई बर्डन नहीं लेना चाहता था। मैंने जो कुछ सीखा उससे इंनज्वॉय करना चाहता था। इसलिए मैंने उदयपुर में ही रहने का फैसला किया और यहीं के कोचिंग सेंटर को ज्वाइंन किया। 
 
17 साल के कल्पित वीरवल अपनी तैयारी को लेकर पूरी तरह कॉन्फिडेंट था लेकिन उन्हें इस स्कोर की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा, मैं जानता था मैं प्रथम स्थान पा सकता हूं लेकिन सोचा नहीं था 100% नंबर प्राप्त करूंगा।
 
कल्पित के पिता पुष्पेंद्र वीरवल एमबी अस्पताल में कंपाउंडर है जबकि उनकी मां पुष्पा सरकारी स्कूल में टीचर हैं। कल्पित ने कहा, मेरे माता-पिता मेरे हेल्थ का पूरा ध्यान रखते थे जिससे मुझे कभी खांसी भी नहीं हुई। मैं स्कूल और कोचिंग क्लास के अलावा अपने घर पर रोज 5 से 6 घंटे की पढ़ाई करता था।
 
उनके स्कूल के डायरेक्टर ने कहा, कल्पित बहुत ही ब्राइट छात्र रहा है, वह स्कूल में एक्सक्ट्रा एक्टिविटिज में भी हिस्सा लेता था, वह पिछले साल नीति आयोग द्वारा नेशनल लेवल प्रतियोगिता अटल टिंकरिंग लैब्स का प्रतिनिधित्व कर चुका है। 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख