dipawali
✕

कौन है वो रहस्‍यमयी महिला, जिसकी तलाश में जुटी पुलिस, क्‍या है देवेंद्र फडणवीस के दफ्तर से कनेक्‍शन?

Updated: शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024 (16:53 IST)
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के मंत्रालय के कार्यालय के बाहर तोड़फोड़ का एक मामला सामने आया है। एक रहस्‍यमयी महिला ने उनके दफ्तर के बाहर इस घटना को अंजाम दिया है। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इस रहस्‍यमयी महिला की तलाश की जा रही है।

इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से महिला देवेंद्र फडणवीस के नाम वाले नेम प्लेट को गिराती है। इतना ही नहीं महिला ने वेटिंग हॉल में लगे गमलों को भी नुकसान पहुंचाया है।

नहीं पता कौन थी महिला : घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इस घटना को लेकर एक मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस अभी आरोपी महिला की पहचान करने में जुटी है। कहा जा रहा है कि जिस महिला ने इस घटना को अंजाम दिया है वह किसी बात से नाराज थी। लेकिन नाराजगी की असल वजह क्या थी इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। जब तक महिला की पहचान और उससे पूछताछ नहीं हो जाती, तब तक इस घटना के पीछे की असल वजह का पता नहीं चल सकेगा। पुलिस फिलहाल महिला की तलाश में जुटी है। मंत्रालय के जिस दफ्तर के सामने यह घटना हुई है वह छठे फ्लोर पर है।

सुरक्षा पर सवाल : अब ऐसे में मंत्रालय की इस इमारत में सुरक्षा को लेकर भी सवाल खेड़ होने लगे हैं। कहा जा रहा है कि आखिर कैसे कोई महिला इस तरह से सरेआम हंगामा करके मंत्रालय की इस इमारत से बगैर किसी रोकटोक के निकलकर चली गई। बता दें कि देवेंद्र फडणवीस राज्य के उपमुख्यमंत्री होने के साथ-साथ सूबे के गृहमंत्री भी हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस : मिल रही जानकारी के अनुसार पुलिस के एक विशेष टीम इस आरोपी महिला की पहचान करने में जुटी है। इसे लेकर मंत्रालय की इस इमारत में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जा रही है। कोशिश की जा रही है कि ये पता किया जा सके कि आखिर ये महिला इस इमारत में किस गेट से दाखिल हुई थी। और इमारत से निकलते समय वह किस गेट से बाहर निकली है।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

अगला लेख