suvichar
✕

सबरीमाला के श्रद्धालु विमान में ले जा सकेंगे नारियल, सीमित अवधि के लिए दी नियमों में छूट

Updated: मंगलवार, 22 नवंबर 2022 (18:26 IST)
नई दिल्ली। केरल में सबरीमाला मंदिर जा रहे श्रद्धालु विमान के केबिन में रखने वाले सामान में नारियल ले जा सकते हैं। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने इस संबंध में सीमित अवधि के लिए नियमों में छूट दी है। सबरीमाला की वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए यह अनुमति दी गई है, जो जनवरी के अंत में खत्म होगी। इस संबंध में अतिरिक्त सुरक्षा कदम उठाए गए हैं।

बीसीएएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सबरीमाला की वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए यह अनुमति दी गई है, जो जनवरी के अंत में खत्म होगी। हर साल लाखों श्रद्धालु पर्वतीय तीर्थस्थल जाते हैं और उनमें से ज्यादातर भगवान को अर्पित करने के लिए घी से भरा नारियल समेत पूजा-पाठ की सामग्री वाला पवित्र बैग ‘इरुमुडी केट्टू’ लेकर जाते हैं।

अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि सबरीमाला तीर्थयात्रा के तौर पर पूजा के लिए नारियल को सीमित अवधि के लिए केबिन में रखने वाले सामान में ले जाने की अनुमति दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में अतिरिक्त सुरक्षा कदम उठाए गए हैं।

मौजूदा नियमों के तहत नारियल को इस आधार पर केबिन में ले जाने की अनुमति नहीं है कि वे ज्वलनशील होते हैं। सबरीमाला में भगवान अयप्पा का मंदिर 2 महीने चलने वाली तीर्थयात्रा के लिए 16 नवंबर को खुल गया। वार्षिक मंडलम-मकारविलाक्कू तीर्थयात्रा 17 नवंबर को शुरू हुई तथा 20 जनवरी तक चलेगी।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

मोदी चौथी बार भी बनेंगे PM, यूपी में BJP अंगद का पैर, लखनऊ में शाह की हुंकार

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

अगला लेख