ramcharitmanas
✕

Maruti Eeco 2022 : नए इंजन के साथ लॉन्च हुई मारुति की ईको, 27 KM माइलेज का दावा, नए वैरिएंट के फीचर्स और कीमत

Updated: मंगलवार, 22 नवंबर 2022 (18:15 IST)
Maruti Eeco 2022 launched : मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने अपनी गाड़ी Eeco वैन को नए इंजन के साथ लॉन्च किया है। कार की शुरुआती कीमत 5.10 लाख रुपए है। कंपनी के मुताबिक यह कार पुराने वर्जन की तुलना में ज्यादा माइलेज देगी।

कार पेट्रोल मोड में 20.20 किमी/लीटर तक माइलेज देगी। S-CNG वर्जन में 29% अधिक माइलेज का दावा है और यह 27.05 किमी/किग्रा तक माइलेज देगी। कार को नए 1.2-लीटर एडवांस के-सीरीज़ डुअल जेट, डुअल VVT इंजन और अपडेटेड इंटीरियर के साथ लॉन्च किया गया है।

नई ईको में 1.2 लीटर की क्षमता का K-Series डुअल-जेट वीवीटी पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया गया है, जो कि 80.76 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।  कार में ड्राइवर-फोकस्ड कंट्रोल, रिक्लाइनिंग फ्रंट सीट, केबिन एयर फिल्टर (एसी वैरिएंट में) और नई बैटरी-सेवर फ़ंक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
 
सुरक्षा के लिहाज से ईको में 11 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें इंजन इमोबिलाइजर, इल्युमिनेटेड हैजर्ड स्विच, डुअल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, स्लाइडिंग डोर्स और विंडो के लिए चाइल्ड लॉक और रिवर्स पार्किंग सेंसर शामिल हैं।

वैन सॉलिड व्हाइट, मैटेलिक सिल्की सिल्वर, मैटेलिक ब्रिस्क ब्लू (नया), पर्ल मिडनाइट ब्लैक और मैटेलिक ग्लिस्टेनिंग ग्रे सहित 5 कलर ऑप्शन में मिलेगी। ईको कार्गो पेट्रोल वेरिएंट में एक फ्लैट कार्गो फ्लोर है जो कार्गो स्पेस को 60 लीटर तक बढ़ा देता है। ईको 5-सीटर, 7-सीटर, कार्गो, टूर और एम्बुलेंस विकल्पों सहित 13 वैरिएंट में मिलेगी। 
 
3500वीं आउटलेट की शुरुआत : मारुति ने 3500वीं सेल्स आउटलेट खोलने की उपलब्धि हासिल की।
कंपनी के मुताबिक  वह 2250 शहरों मे मौजूद है और यह उपलब्धि उसे देश में ऐसा बड़ा नेटवर्क बनाने वाली अकेली कार कंपनी बनाती है। इसी अभियान के अंतर्गत मारुति सुजुकी ने वित्‍तीय वर्ष 2021-22 में 237 नई सेल्‍स आउटलेट्स अपने नेटवर्क में जोड़े। वित्‍तीय वर्ष 2022-23 के अप्रैल से लेकर अक्‍टूबर की अवधि में और 170 आउटलेट्स के जुड़ने से कंपनी के नेटवर्क के विस्‍तार में लगातार तेजी आई है।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

क्या नई कार खरीदने का कोई सही समय होता है?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

अगला लेख