शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Russian Defence Minister Shoigu conveys his concerns about dirty bomb to Rajnath Singh
Written By
Last Modified: बुधवार, 26 अक्टूबर 2022 (17:08 IST)

Ukraine Crisis : रूसी रक्षा मंत्री ने की राजनाथ से बात, यूक्रेन के डर्टी बम के प्रयोग की धमकी पर जताई चिंता

Ukraine Crisis : रूसी रक्षा मंत्री ने की राजनाथ से बात, यूक्रेन के डर्टी बम के प्रयोग  की धमकी पर जताई चिंता - Russian Defence Minister Shoigu conveys his concerns about dirty bomb to Rajnath Singh
नई दिल्ली। रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन (Ukraine) में स्थिति पर चर्चा की। सर्गेई शोइगु (Sergei Shoigu) ने यूक्रेन द्वारा डर्टी बम के इस्तेमाल से संभावित उकसावे के बारे में अपनी चिंताओं के बारे में भी बात की।
 
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को अपने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगु से कहा कि यूक्रेन संघर्ष का समाधान संवाद और कूटनीति के माध्यम से निकाला जाना चाहिए और किसी भी पक्ष को परमाणु विकल्प पर विचार नहीं करना चाहिए।
 
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि शोइगु ने फोन पर हुई बातचीत में सिंह को यूक्रेन के मौजूदा हालात से अवगत कराया जिसमें ‘डर्टी बम’ का इस्तेमाल करके उकसावे वाली कार्रवाई को लेकर चिंताएं शामिल हैं।
 
रूस और यूक्रेन में बढ़ती शत्रुता के बीच रूस के रक्षा मंत्री की पहल पर बातचीत की गई। मंत्रालय ने कहा कि सिंह ने संघर्ष के जल्दी समाधान के लिए संवाद और कूटनीति के मार्ग को अपनाने की जरूरत पर भारत का रुख दोहराया।
 
उसने कहा कि उन्होंने संकेत दिया कि किसी भी पक्ष को परमाणु विकल्प को नहीं अपनाना चाहिए क्योंकि परमाणु या रेडियोलॉजिकल हथियारों के इस्तेमाल की संभावना मानवता के मूलभूत सिद्धांत के खिलाफ है।
 
मंत्रालय ने कहा कि दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और यूक्रेन के बिगड़ते हालात पर भी चर्चा की। रूस ने करीब दो सप्ताह पहले क्रीमिया में एक बड़े विस्फोट के जवाब में यूक्रेन के अनेक शहरों को निशाना बनाकर मिसाइल हमले शुरू कर दिये हैं जिसके बाद दोनों के बीच टकराव बढ़ गया है। विस्फोट के लिए रूस ने यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया।
 
यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से वहां नये सिरे से बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर जल्द से जल्द देश छोड़ने को कहा है।  Photo : russian embassy twitter भाषा Edited by Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
इंजेक्शन से लगता है डर? चिंता की बात नहीं, मुंह से ली जाने वाली कोविड वैक्सीन की हुई शुरुआत