Hanuman Chalisa
✕

Rupee Vs Dollar : अमेरिकी Dollar के मुकाबले रुपया चढ़ा, जानिए कितनी है 1 डॉलर की कीमत

Updated: सोमवार, 29 सितम्बर 2025 (11:18 IST)
Indian Rupee vs Dollar News : एशियाई मुद्राओं के सकारात्मक रुख और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 3 पैसे की बढ़त के साथ 88.69 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है क्योंकि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण इस पर दबाव कायम है। रुपया शुक्रवार को 88.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इससे पहले बृहस्पतिवार को घरेलू मुद्रा 88.76 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गई थी।
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.69 पर खुला जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को 88.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इससे पहले बृहस्पतिवार को घरेलू मुद्रा 88.76 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गई थी।
ALSO READ: डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले स्‍तर पर
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.94 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 255.46 अंक चढ़कर 80,681.92 अंक पर और निफ्टी 89.05 अंक की बढ़त के साथ 24,743.75 अंक पर पहुंच गया।
ALSO READ: डॉलर के मुकाबले 18 पैसे मजबूत हुआ रुपया, 1 अमेरिकी Dollar की इतनी रह गई कीमत
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.72 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,687.58 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। (इनपुट एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख