PM नरेन्द्र मोदी की 'चादर' पर बवाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने दी नसीहत...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के लिए चादर भेजने के मामले ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया। लोगों ने नसीहत भरे अंदाज में मोदी के चादर भेजे जाने के फैसले की प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से आलोचना की है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अजमेर शरीफ में चादर चढ़ाने के लिए केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को चादर भेंट की। इस चादर को चिश्ती की दरगाह पर प्रधानमंत्री की ओर से चढ़ाया जाएगा।
Presented the Chadar which shall be offered at the Ajmer Sharif Dargah on the Urs of Khwaja Moinuddin Chishti. pic.twitter.com/SJhObXNhRA
— Narendra Modi (@narendramodi) February 2, 2022
हनी चौहान ने लिखा- वोट फिर भी नहीं मिलेगा उनका मोदी जी। 80% पर फोकस कीजिए वही अपना है। इसी तरह स्किन डॉक्टर नामक ट्विटर हैंडल से लिखा गया- चिश्ती मोहम्मद गोरी की हमलावर सेनाओं के साथ आए और उनकी मदद की।
मल्लिकार्जुन ने ट्वीट कर लिखा- हिन्दुओं को मारने वाले का सम्मान कर रहे हैं। बीएचके नामक ट्विटर हैंडल से लिखा- ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती ने पृथ्वीराज चौहान के खिलाफ साजिश की थी।
सद्भावना के महान शिल्पी प्रधानमंत्री Narendra Modi जी ने आज कौमी सौहार्द एवं भारतीय सूफी संस्कृति के प्रतीक, महान संत ख्वाजा #मोइनुद्दीन_चिश्ती र.अ के उर्स पर अजमेर शरीफ दरगाह के लिए चादर भेंट की

