dharma sangrah
✕

एंटीलिया पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, अंबानी परिवार ने किया जबरदस्‍त वेलकम

Updated: शनिवार, 29 जून 2024 (15:12 IST)
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले RSS प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ पहुंचे। मुकेश अंबानी ने पत्नी नीता अंबानी, बेटे अनंत और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के साथ भागवत का स्वागत किया। बता दें कि 12 जुलाई को मुंबई में अनंत और राधिका की शादी होने वाली है। इससे पहले अंबानी परिवार ने लोगों को न्योता देना शुरू कर दिया है। वहीं जब मोहन भागवत एंटीलिया पहुंचे तो जोरदार तरीके से उनका स्वागत किया गया।

एकनाथ शिंदे को भी शादी का निमंत्रण : इस मौके पर राधिका पारंपरिक वेशभूषा में नजर आईं। वहीं अनंत अंबानी ने ऑरेंज कलर का कुर्ता और जैकेट पहन रखी थी। नीता अंबानी भी ऑरेंज सिल्क सारी में हाथ जोड़े भागवत के स्वागत के लिए खड़ी थीं। बता दें कि हाल ही में मुकेश अंबानी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भी शादी का निमंत्रण देने पहुंचे थे। वहीं अनंत अंबानी खुद बॉलिवुड अभिनेता अक्षय कुमार को शादी का कार्ड देने गए थे।

क्‍या कहा नीता अंबानी ने : नीता अंबानी सबसे पहले शादी का न्योता देने काशी विश्वनाथ पहुंची थीं। उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और उन्हें शादी का न्योता दिया। दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था, मुझे बाबा भोलेनाथ के दर्शन हुए। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। हिंदू परंपरा में किसी काम की शुरुआत से पहले भगवान का आशीर्वाद लिया जाता है। मैंने बाबा को शादी का न्योता भी दिया है। मैं 10 साल बाद काशी आ पाई हूं। काशी में विकास कार्य को देखकर मुझे अच्छा लगा।

अनंत ने छुए पैर : मोहन भागवत पहुंचे तब अनंत अंबानी वहीं स्वागत में खड़े थे। उन्होंने सबका आशीर्वाद लिया। वहीं परिवार के मुख्य पुजारी के पैर छुए। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अनंत काफी संस्कारी और अच्छे इंसान हैं। वह हमेशा बड़ों का सम्मान करते हैं।
Edited by Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

LIVE: अखिलेश बोले, ‘परिसीमन’ राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा

हीरानगरी की नई पहचान: एयरपोर्ट को भी टक्कर देगा सूरत का तीन मंजिला बुलेट ट्रेन स्टेशन, जानें खासियतें

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

जिस 'शीशमहल' पर मचा था सियासी घमासान, आज से उसे अंदर से देख सकेगी दिल्ली की जनता!

उत्तर भारत में बढ़ी कंपकंपी: 40 से अधिक जिलों में पारा 10°C से नीचे, दिल्ली-यूपी समेत 13 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

अगला लेख