sundarkand
✕

नमामि गंगे कार्यक्रम से जुड़ा रिलायंस जियो, कुंभ में लोगों को करेगा जागरूक

Updated: शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019 (20:09 IST)
मुंबई। नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) 'नमामि गंगे कार्यक्रम' के लिए क्रियान्वयन एजेंसी ने लोगों को गंगा नदी को स्वच्छ रखने के महत्व के बारे में जागरूक और संवेदनशील बनाने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के साथ भागीदारी की है।
 
 
इस साझेदारी के तहत रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड, जो आरआईएल की डिजिटल शाखा है, 2019 में चल रहे कुंभ मेले के दौरान अपने व्यापक ग्राहक आधार को एनएमसीजी द्वारा उपलब्ध कराए गए स्वच्छ गंगा संदेश एसएमएस और डिजिटल बैनर पुश नोटिफिकेशन के माध्यम से भेजेगा।
 
रिलायंस जियो ने 'कुंभ एप्लीकेशन' में 'गंगा एंथम' को भी जोड़ा है। 'कुंभ एप्लीकेशन' विशेष रूप से जियोफोन के लिए बनाई गई है। 5 करोड़ से अधिक जियो फोन उपभोक्ता अब इस एप्लीकेशन की अन्य विशेषताओं के अलावा गंगा एंथम का भी आनंद ले सकेंगे।
 
इस सहयोग के माध्यम से जियो नेटवर्क की व्यापक पहुंच का लाभ उठाते हुए एनएमसीजी 2019 के कुंभ मेले के दौरान स्वच्छ गंगा पहल के संदेशों को सीधे और तुरंत देशभर के करोड़ों लोगों तक पहुंचा सकेगा।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

"तानाशाह बहुत घबराया हुआ है..." मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस; खरगे ने रखीं 3 बड़ी शर्तें

बागेश्वर धाम में महिलाओं की सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की अपील पर हर्षानंद गिरि का पलटवार, उठाए आश्रमों की व्यवस्था पर सवाल

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार की आज 'सुप्रीम' परीक्षा

जस्टिस भुइयां के बयान से घिरे मुख्य चुनाव आयुक्त, जयराम रमेश ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

बिना नंबर प्लेट की प्राइवेट कार में नेहा बोरा को ले गई पुलिस? बवाल के बाद नरेला में छोड़ा

अगला लेख