Hanuman Chalisa
✕

हरमनप्रीत ने स्वीकारा, टी 20 में हार से निराश नहीं और हमने सीखे सबक

Updated: शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019 (19:22 IST)
ऑकलैंड। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि न्यूजीलैंड टीम टी-20 श्रृंखला में जीत की हकदार थी लेकिन यह भी कहा कि उनकी युवा टीम ने इस हार से उपयोगी सबक सीखे हैं।
 
न्यूजीलैंड ने भारत को दूसरे टी-20 में 4 विकेट से हराकर श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढत बना ली। तीसरा मैच रविवार को खेला जाएगा, जो औपचारिकता का ही होगा। हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि न्यूजीलैंड ने हमसे बेहतर खेला और जीते। मैं श्रृंखला हारने से निराश नहीं हूं। हम यहां अच्छा क्रिकेट खेलने आए थे और हमने खेला।
 
हरमनप्रीत ने कहा कि हमने श्रृंखला भले ही नहीं जीती लेकिन बहुत कुछ सीखा। हमारे पास युवा टीम है और बहुत कम खिलाड़ी 30 से अधिक मैच खेले हैं। अधिकांश खिलाड़ियों ने 10 से कम टी-20 खेले हैं लिहाजा हमने काफी कुछ सीखा। हरमनप्रीत ने कहा कि हम टीम तैयार कर रहे हैं। आज भले ही दिक्कतें हैं लेकिन भविष्य में हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जब इन खिलाड़ियों को अनुभव हो जाएगा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख