dharma sangrah
✕

NCB के सामने पेश हुईं रिया चक्रवर्ती, ड्रग्‍स मामले में होगी पूछताछ

Updated: रविवार, 6 सितम्बर 2020 (15:02 IST)
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले की जांच के सिलसिले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती रविवार को यहां स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के सामने पेश हुईं। रिया दोपहर 12 बजे पुलिसकर्मियों के साथ बल्लार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी दफ्तर पहुंचीं।

जांच एजेंसी ने कहा कि मामले में आगे की जांच के लिए वह सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी 28 वर्षीय रिया से पूछताछ करना चाहती है। अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी के एक दल ने रविवार सुबह रिया के घर जाकर उन्हें पूछताछ में शामिल होने के लिए समन दिया था।

एजेंसी के संयुक्त निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में दल सांताक्रूज (वेस्ट) इलाके में स्थित रिया के घर पहुंचा था। दल के साथ स्थानीय पुलिसकर्मी और कुछ महिला अधिकारी भी थीं। दल कुछ समय के बाद उनके घर से लौट गया था।

एनसीबी रिया के छोटे भाई शौविक चक्रवर्ती (24), राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा (33) और राजपूत के निजी स्टाफ सदस्य दीपेश सावंत को इस मामले में पहले ही गिरफ्तार कर चुका है। एजेंसी ने कहा कि वह रिया का शौविक, मिरांडा तथा सावंत से आमना-सामना कराना चाहती है ताकि मादक पदार्थ रैकेट में सभी की भूमिकाएं साफ हो सकें।
ALSO READ: टीवी पर दोबारा लौटा सुशांत सिंह राजपूत का सीरियल 'पवित्र रिश्ता', अंकिता लोखंडे ने शेयर किया वीडियो
गौरतलब है कि एजेंसी को मोबाइल फोन चैट रिकॉर्ड तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक डेटा हासिल हुआ था जिसमें प्रतिबंधित मादक पदार्थ की खरीद में इन लोगों की संलिप्तता सामने आई थी। रिया ने कई समाचार चैनलों को दिए साक्षात्कार में कहा था कि उन्होंने खुद कभी मादक पदार्थ का सेवन नहीं किया है।
ALSO READ: निधन से एक दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत ने अपने डॉग्स की देखभाल के लिए भेजे थे रुपए
उन्होंने दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत मारिजुआना का सेवन करते थे। यह बताया जाता है कि मिरांडा ने एनसीबी को बताया है कि वह सुशांत के घर के लिए मादक पदार्थ (बड और क्यूरेटेड मारिजुआना) खरीदा करते थे।सावंत को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। एजेंसी उसे रविवार को स्थानीय अदालत में पेश कर उसकी हिरासत मांग सकती है।

एनसीबी ने अब तक इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि मिरांडा शौविक के कहने पर मादक पदार्थ खरीदा करता था। राजपूत का शव 14 जून को उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मिला था।(भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख