sundarkand
✕

2021 तक सभी यात्री कोचों और मालगाड़ी के डिब्बों पर लगेंगे आरएफआईडी टैग

Updated: गुरुवार, 30 जनवरी 2020 (10:18 IST)
नई दिल्ली। रेलवे के करीब 3,50,000 यात्री कोचों और मालगाड़ी के डिब्बों पर आरएफआईडी टैग लगाए जाएंगे ताकि इन पर निगाह रखी जा सके। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि परियोजना पर करीब 112 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
ALSO READ: खुशखबर... दिल्ली से बद्रीनाथ 24 घंटे में पहुंच सकेंगे, रेलवे दे रहा है बड़ा तोहफा
रेलवे बोर्ड के रॉलिंग स्टॉक के सदस्य राजेश अग्रवाल ने कहा कि अभी तक करीब 22 हजार मालगाड़ी के डिब्बों और यात्री ट्रेनों के 1,200 कोचों पर रेडियो आवृत्ति पहचान (आरएफआईडी) टैग लगाए जा चुके हैं।
 
उन्होंने कहा कि तकरीबन 3,500 स्थिर आरएफआईडी रीडर लगाए जाने की संभावना है, जो जीएस-1 बारकोड के एलएलआरपी मानक का इस्तेमाल करते हुए एक केंद्रीय नियंत्रण केंद्र को आंकड़े भेजेंगे।
 
अग्रवाल ने कहा कि भारतीय रेलवे की सूचना प्रौद्योगिकी इकाई क्रिस द्वारा संचालित उक्त परियोजना में ट्रेन की रफ्तार 182 किलोमीटर होने पर भी डेटा पढ़ा जा सकता है। यह तकनीक रेलवे को प्रत्येक यात्री डिब्बे और मालगाड़ियों के डिब्बों पर नजर रखने में मदद प्रदान करेगी।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख