suvichar
✕

शिकायत लेकर थाने पहुंचा शख्स, कहा- मेरे पैसे वापस करो बाबा बागेश्वर धाम

Updated: शनिवार, 3 जून 2023 (00:04 IST)
नई दिल्‍ली। गुजरात के राजकोट में बागेश्‍वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्‍त्री के खिलाफ शिकायत लेकर एक शख्स थाने पहुंच गया है। बता दें कि राजकोट में बाबा का दो दिवसीय दिव्‍य दरबार शुरू हुआ। इस दौरान हजारों की संख्‍या में श्रद्धालुओं ने इसमें हिस्‍सा लिया।

बाबा बागेश्‍वर के नाम से मशहूर यह संत उस वक्‍त विवादों में घिर गया जब राजकोट में एक स्‍थानीय शख्‍स उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा। युवक का कहना है कि वो बाबा की बातों में आ गया और उनके कहने पर उसने 13 हजार रुपए की रकम दान में दे दी। अब वो चाहता है कि उनकी रकम बाबा वापस लौटा दें

दरअसल, बाबा बागेश्‍वर के दरबार के दौरान एक शख़्स ने आश्रम बनाने को लेकर कुछ पैसों की मदद की बात कही। ऐसे में बाबा ने दरबार मैं बैठे लोगो से पैसे मांगे थे। हेमल विठलानी भी उन लोगों में से एक थे, जिन्होंने पैसे दिए थे। विठलानी अब कह रहे है कि वो उस वक्त बाबा की बातों मैं आ गए थे और उत्साह मैं 13 हजार रुपए दे बैठे। हेमल विठलानी की मांग है कि उनका पैसा लौटाया जाए। उन्‍होंने थाने में इस संबंध में शिकायत दी है। साथ ही पुलिस कमिश्‍नर के समक्ष भी उन्‍होंने मदद की गुहार लगाई है।
Edited by navin rangiyal

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

मुंबई में 'रामायण' के सेट पर लगी आग, शूटिंग रोकी गई

PM सूर्य घर योजना में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, 8.76 लाख से ज्यादा रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए

अगला लेख