Govardhan puja
✕

दिल्ली में रेजीडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल रद्द की

Updated: शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021 (15:07 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पीजी काउंसिलिंग में देरी को लेकर दो हफ्तों से प्रदर्शन कर रहे दिल्ली के रेजीडेंट डॉक्टरों ने सरकार के इस आश्वासन के बाद शुक्रवार को अपनी हड़ताल रद्द कर दी कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।
 
फेडरेशन ऑफ डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोरडा) ने एक बयान में कहा कि उसने दोपहर 12 बजे अपना प्रदर्शन रद्द कर दिया। प्रदर्शन के दौरान रेजीडेंट डॉक्टरों ने सभी सेवाओं का बहिष्कार कर दिया था जिससे दिल्ली के कई प्रमुख अस्पतालों में मरीज देखभाल सेवाएं प्रभावित रहीं।
 
फेडरेशन ने सोमवार को सड़कों पर डॉक्टरों तथा पुलिस कर्मियों के बीच झड़प के बाद कुछ डॉक्टरों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने की मांग की थी।
 
फेडरेशन ने एक बयान में कहा कि फोरडा के प्रतिनिधियों की दिल्ली पुलिस के कई अधिकारियों के साथ बैठकें हुई। दिल्ली पुलिस ने कहा कि वे डॉक्टरों का बेहद सम्मान करते हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि रेजीडेंट डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस में दर्ज शिकायतों पर कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार गौर किया जाएगा।
 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख