Hanuman Chalisa
✕

Weather Updates: कश्मीर घाटी में शीतलहर से मिली राहत, नए साल में हो सकती है बर्फबारी

Updated: मंगलवार, 31 दिसंबर 2019 (15:45 IST)
श्रीनगर। कश्मीर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में सुधार होने के चलते लोगों को शीतलहर से कुछ राहत मिली है, हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार से घाटी में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि घाटी में रात के तापमान में कल रात सुधार हुआ, जिससे निवासियों को राहत मिली।
ALSO READ: Weather Prediction : होगी बर्फबारी, चलेगी खतरनाक शीतलहर, जानिए कैसा रहेगा अगले 6 दिन आपके यहां मौसम
उन्होंने कहा कि श्रीनगर शहर में बीती रात पारा 0 से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इससे एक रात पहले तापमान 0 से 6.5 डिग्री नीचे था यानी तापमान में करीब 3 डिग्री का सुधार दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग स्थित स्की रिजॉर्ट में बीती रात तापमान 0 से 7.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जो इससे पिछली रात 0 से 7.8 डिग्री नीचे था। उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला में स्थित गुलमर्ग घाटी में सबसे ठंडा रहा।
 
अधिकारी ने कहा कि पहलगाम रिसॉर्ट में रात का तापमान, 0 से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि इससे एक रात पहले यह आंकड़ा 0 से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था। दक्षिण कश्मीर में स्थित पहलगाम वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविरों में एक है। उन्होंने बताया कि लद्दाख केंद्र शासित राज्य के लेह में पारा 0 से 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के 0 से नीचे 20.1 डिग्री के तापमान से 5 डिग्री कम है। द्रास में तापमान 0 से 22.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
 
कश्मीर में 'चिल्लई कलां' का समय चल रहा है, जिसका अर्थ है सर्दियों के 40 सबसे ठंडे दिन। यह 21 दिसंबर से 31 जनवरी तक चलता है। कश्मीर में इसके बाद भी शीतलहर जारी रहती है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बुधवार से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों में मध्यम से भारी बर्फबारी हो सकती है।
 
अधिकारी ने कहा कि एक जनवरी की दोपहर से 3 जनवरी तक कश्मीर के मैदानी इलाकों में हल्की बर्फबारी और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के पहाड़ी इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी हो सकती है।
 
पंजाब, हरियाणा में ठंड का प्रकोप; नारनौल सबसे ठंडी जगह : पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप मंगलवार को भी जारी रहा और दोनों राज्यों में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि हरियाणा के नारनौल में तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 3 डिग्री नीचे था।
 
दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से एक डिग्री कम, 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। क्षेत्र में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सितम जारी रहने के बीच हिसार में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री, अंबाला में 4.6, रोहतक में 4.8, सिरसा में 4.9 और करनाल में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
पंजाब में अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में क्रमश: 3.4, 4.1 और 4.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पठानकोट, आदमपुर, बठिंडा और हलवारा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.5, 3.6, 4.2 और 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला, पठानकोट, गुरदासपुर समेत कई अन्य स्थानों पर कोहरा भी छाया रहा जिससे दृश्यता घट गई।  (फ़ाइल चित्र)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख