sundarkand
✕

कांग्रेस ने बिपिन रावत को CDS बनाने पर उठाए सवाल

Updated: मंगलवार, 31 दिसंबर 2019 (15:33 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) के तौर पर जनरल बिपिन रावत की नियुक्ति को लेकर मंगलवार को कई सवाल खड़े किए और कहा कि रावत के वैचारिक झुकाव का असर 'गैर राजनीतिक संस्था' सेना पर नहीं पड़ना चाहिए। पार्टी ने यह दावा भी किया कि इस मुद्दे पर सरकार ने पहला ही कदम गलत उठाया है।
ALSO READ: जनरल बिपिन रावत पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में ये काम नहीं कर सकेंगे
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि बिपिन रावतजी के वैचारिक झुकाव का असर गैरराजनीतिक संस्था सेना पर नहीं पड़ना चाहिए।

पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि बहुत ही अफसोस और पूरी जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि सीडीएस के संदर्भ में सरकार ने पहला ही कदम गलत उठाया है। इस निर्णय के दुष्प्रभाव के बारे में समय बताएगा। उन्होंने सवाल किया कि सरकार का यह फैसला परेशानियों और अस्पष्टताओं से क्यों भरा पड़ा है?
 
उल्लेखनीय है कि सेना प्रमुख के पद से मंगलवार को सेवानिवृत्ति के बाद जनरल रावत ने नवगठित सीडीएस का पदभार संभाला है। उनकी नियुक्ति का आदेश सरकार द्वारा सोमवार को जारी किया गया था।

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

LIVE: सार्वजनिक जीवन में पीएम मोदी के 25 साल, 9 बजे राष्‍ट्र को संबोधित करेंगे

प्रदर्शन का हक बनाम पुलिस की पाबंदी, क्या कहता है संविधान

Top News 7 October: CEC ज्ञानेश कुमार का दौरा टला, त्योहारी सीजन में ट्रेनें फुल, स्मृति मंधाना बनीं कप्तान

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

अगला लेख