dharma sangrah

33.13 करोड़ उपभोक्ताओं के साथ Reliance Jio बनी देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी

Updated: शुक्रवार, 26 जुलाई 2019 (23:12 IST)
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस जियो अपने परिचालन के 3 वर्ष के भीतर ही देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता बन गई है। कंपनी के उपभोक्ताओं की संख्या 33.13 करोड़ है, जबकि वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या घटकर 32 करोड़ रह गई है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से पिछले सप्ताह जारी पहली तिमाही के नतीजों के मुताबिक, उसकी अनुषंगी कंपनी रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या जून 2019 के आखिर में 33.13 करोड़ है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के मुताबिक, जियो मई में एयरटेल को पछाड़ते हुए देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता बन गई थी।

वोडाफोन आइडिया ने शुक्रवार को सूचित किया कि 30 जून को उसके ग्राहकों की संख्या घटकर 32 करोड़ रह गई। इससे पहले 31 मार्च को कंपनी ने ग्राहकों की संख्या 33.41 करोड़ होने की सूचना दी थी।

उल्लेखनीय है कि वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्यूलर के विलय के बाद वोडाफोन आइडिया 40 करोड़ उपयोक्ता के साथ देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी बनकर उभरी थी।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख