• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Reliance Group, Unlimit, IOT
Written By
Last Modified: मंगलवार, 15 नवंबर 2016 (17:21 IST)

रिलायंस ग्रुप का आईओटी सेवा उद्यम 'अनलिमिट'

Reliance Group
मुंबई। अनिल अंबानी प्रवर्तित रिलायंस ग्रुप ने मंगलवार को सिस्को जेसपर के साथ रणनीतिक भागीदारी की घोषणा की जिसके तहत वह एक नया उद्यम 'अनलिमिट' शुरू करेगा और भारत में उद्यमी ग्राहकों के लिए इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) सेवा उपलब्ध कराएगा।
रिलायंस ग्रुप के समूह प्रबंध निदेशक अमिताभ झुनझुनवाला ने कहा, भारत में कनेक्टेड डिवाइसों की संख्या 2020 तक बढ़कर लगभग तीन अरब होने का अनुमान है जो कि इस समय 20 करोड़ है, इस लिहाज से भारत में आईओटी सेवाओं के लिए बड़ी संभावनाएं हैं। 
 
उन्होंने कहा कि देश में आईओटी सेवाओं से कारोबार भी 5.6 अरब डॉलर से बढ़कर 2020 तक बढ़कर 15 अरब डॉलर होने की उम्मीद है। अनलिमिट का मुख्य कार्याधिकारी जुएरगन हेस को बनाया गया हैं। (भाषा)  
ये भी पढ़ें
'नोट' पर शेयर बाजार धड़ाम, छह महीने के निचले स्तर पर