गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. reliance annual meeting
Written By
Last Updated : गुरुवार, 24 जून 2021 (16:18 IST)

रिलायंस की सालाना मीटिंग, Jio और Google लाए दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्ट फोन, जानिए खूबियां...

रिलायंस की सालाना मीटिंग, Jio और Google लाए दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्ट फोन, जानिए खूबियां... - reliance annual meeting
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज की 44वीं सालाना आम सभा में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो और गूगल की साझेदारी में बने नए स्मार्टफोन जियोफोन-नेक्स्ट की घोषणा की। नया स्मार्टफोन जियो और गूगल के फीचर्स और ऐप्स से लैस होगा।
 
एंड्रायड बेस्ड इस स्मार्टफोन का ऑपरेटिंग सिस्टम जियो और गूगल ने मिलकर विकसित किया है। अंबानी ने कहा कि नया स्मार्टफोन आम आदमी की जेब के लिहाज से बनाया गया है। यह बेहद किफायती होगा और 10 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी से बाजार में मिलने लगेगा। 
 
भारतीय बाजार के लिए विशेष तौर पर बनाया गया जियोफोन-नेक्स्ट स्मार्टफोन पर यूजर्स गूगल प्ले से भी ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन में बेहतरीन कैमरा और एंड्रायड अपडेट भी मिलेंगे। इस स्मार्टफोन को मुकेश अंबानी ने भारत का ही नहीं दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताया।

इस अवसर पर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने नए स्मार्टफोन के बारे में कहा कि हमारा अगला कदम गूगल और जियो के साथ मिलकर बनाए गए एक नए, किफायती जियो स्मार्टफोन के साथ शुरू होता है। यह भारत के लिए बनाया गया है और यह उन लाखों नए उपयोगकर्ताओं के लिए नई संभावनाएं खोलेगा जो पहली बार इंटरनेट का अनुभव करेंगे। गूगल क्लाउड और जियो के बीच एक नई 5G साझेदारी एक अरब से अधिक भारतीयों को तेज इंटरनेट से जुड़ने में मदद करेगी तथा भारत के डिजिटलीकरण के अगले चरण की नींव रखेगी।
 
अंबानी ने कहा कि 5G इको सिस्टम विकसित करने के और 5G उपकरणों की एक श्रृंखला विकसित करने के लिए हम वैश्विक भागीदारों के साथ काम कर रहे हैं। Jio न सिर्फ भारत को 2G मुक्त बनाने के लिए काम कर रहा है, बल्कि 5G युक्त भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि रिलायंस जियो डेटा खपत के मामले में दुनिया के दूसरे नंबर का नेटवर्क बन गया है। रिलायंस जियो के नेटवर्क पर 630 करोड़ जीबी डेटा प्रतिमाह की खपत होती है। पिछले साल के मुकाबले यह 45 फीसदी अधिक है। 
ये भी पढ़ें
मध्यप्रदेश 12वीं बोर्ड के रिजल्ट के फॉर्मूले पर फंसा पेंच, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बढ़ी सरगर्मी