• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Red Fort Violence: 1 lakh reward crook Gurjot Singh arrested from Punjab
Written By
Last Modified: सोमवार, 28 जून 2021 (10:34 IST)

लालकिला हिंसा : 1 लाख का इनामी बदमाश गुरजोत सिंह पंजाब से गिरफ्तार

Red Fort Violence
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला हिंसा के आरोप में वांछित गुरजोत सिंह को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है।
 
स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने आज बताया कि गुरजोत सिंह को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है। गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लालकिला पर झंडा फहराने के आरोप में यह फरार चल रहा था। दिल्ली पुलिस ने गुरजोत की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था।
 
गौरतलब है कि तीन कृषि कानून के विरोध में 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकली थी। इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में हिंसक झड़पें हुई थी। प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने लाल किला पर धार्मिक झंडा लगा दिया था और इस मामले में गुरजोत को भी आरोपी बनाया गया था। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
बैंकिंग शेयरों में तेजी से सेंसेक्स नई ऊंचाई पर, निफ्टी भी 15900 के पार