kalsarpa dosh calculator
✕

मोदीराज में RBI ने पहली बार बढ़ाई ब्याज दरें, महंगी होगी आपकी EMI

Updated: बुधवार, 6 जून 2018 (16:07 IST)
रिजर्व बैंक ने बुधवार को मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए रेपो दर 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत करने का ऐलान किया। रिवर्स रेपो दर भी 0.25 फीसदी बढ़ाई गई है। मोदी राज के चार साल में पहली बार रिजर्व बैंक ने ब्याज दर में वृद्धि की है। इस फैसले से आम आदमी को बड़ा झटका लगेगा। अब होम और कार लोन की EMI में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। 
 
आरबीआई के इस फैसले के बाद सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक जल्द ही इस संबंध में घोषणा कर देंगे। 
 
20 साल के लिए 30 लाख रुपए के होम लोन पर आपकी हर महीने 476 रुपए ईएमआई बढ़ने की आशंका है। इसी तरह 5 साल के लिए 10 लाख तक का कार लोन लेने पर आपकी ईएमआई 123 रुपए बढ़ सकती है। 
 
वित्त वर्ष 2017-2018 की चौथी तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ 7.7 फीसदी रही है। जानकार इसे इकोनॉमी के पटरी पर लौटने के रूप में देख रहे हैं। अर्थव्यवस्था की मजबूती को देखते हुए आरबीआई ने रेपो दर और रिवर्स रेपो दल में वृद्धि का फैसला किया है। 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

Electric Scooters : VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

अमित शाह पर खरगे का पलटवार, कहा- अंबेडकर फैशन नहीं, संविधान को धोखा देने वालों को सीधा करने की दवा

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में बड़ा दांव: SIR की समय-सीमा बढ़ाने और CEC को हटाने का प्रस्ताव पास

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

मध्यप्रदेश में सरकारी बंगलों पर माननीयों की दादागिरी! हार के बाद पूर्व मंत्री और सांसद ने न बंगला खाली किया और न किराया चुकाया

अगला लेख