sawan somwar

रविशंकर प्रसाद ने कहा, नई पीढ़ी को आपातकाल से सही सीख लेनी चाहिए...

Updated: गुरुवार, 25 जून 2020 (13:46 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने देश में आपातकाल के लिए कांग्रेस के निहायत अलोकतांत्रिक रवैए को जिम्मेदार ठहराते हुए नई पीढ़ी से अपील की कि वह लोकतंत्र के इस काले अध्याय से उचित सीख सीखे।

आपातकाल के 45 साल पूरे होने पर गुरुवार को प्रसाद ने सिलसिलेवार ट्वीट किए और कहा, आज का दिन कांग्रेस के निहायत अलोकतांत्रिक रवैए के खिलाफ दी गई कुर्बानियों को याद करने का है। यह विरासत आज भी कांग्रेस में जारी है। उन्होंने कहा, नई पीढ़ियों को इससे सही सीख लेनी चाहिए।

प्रसाद ने याद किया कि जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल घोषित किया तो कैसे जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, चंद्रशेखर सहित कई विपक्षी दलों के नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था।

उन्होंने कहा, आखिरकार देश की जनता ने 1977 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ भारी मतदान किया और इंदिरा गांधी को हार का मुंह देखना पड़ा। इसके साथ ही पहली बार केंद्र की सत्ता में एक गैर कांग्रेसी सरकार बनी।
प्रसाद ने आपातकाल के उस दौर को याद किया और बताया कि कैसे जेपी आंदोलन में एक राजनीतिक कार्यकर्ता के तौर पर उन्होंने बिहार में भागीदारी की थी और आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।(भाषा)  

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

2027 में दुनिया पर मंडरा सकता है बड़ा खाद्य संकट, भारत पर क्या पड़ेगा असर? JP Morgan ने चेतावनी में क्या कहा

अमरावती के आदिवासी स्कूल में 'भूत' की अफवाह, 600 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

मेरठ में महिला दारोगा अनु रानी सस्पेंड, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक लाइव-रील वायरल, साइबर सेल करेगी जांच

PRD जवानों को CM योगी की डबल सौगात, ₹600 मानदेय और कैशलेस इलाज की सुविधा

सत्येंद्र जैन को ACB ने किया गिरफ्तार, AAP का दावा, जानिए किस घोटाले में हुई कार्रवाई

अगला लेख