ganesh chaturthi

सरकार भगोड़ा आर्थिक अपराधियों से निपटने वाले कानूनों को मजबूत बना रही है : रविशंकर प्रसाद

Updated: मंगलवार, 19 जून 2018 (00:58 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि सरकार नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और विजय माल्या जैसे भगोड़े आर्थिक अपराधियों से निपटने के लिए कानूनों को मजबूत बना रही है और उनके खिलाफ मामलों को विदेशी अदालतों में आक्रामक तरीके से आगे बढ़ा रही है।
 
उन्होंने कहा कि सरकार को भगोड़ा आर्थिक अपराध अध्यादेश, 2018 लाना पड़ा, क्योंकि इस मामले में विधेयक संसद में व्यवधान के कारण पारित नहीं हो सका तथा हम नीरव मोदी का पीछा कर रहे हैं और हमें उसकी और चोकसी की संपत्तियों को जब्त करना है।
 
प्रसाद ने कहा कि माल्या के मामले में भारत के वकील प्रत्यर्पण अनुरोध और संबंधित मामलों को आक्रामक तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं तथा किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, भले ही उसका जो भी रुतबा हो। अध्यादेश अधिकारियों को आर्थिक अपराधियों के अपराध से हासिल धन और संपत्तियों को जब्त करने की शक्ति देता है। (भाषा)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी पर पाकिस्तान का बड़ा एक्शन: मसूद अजहर की गिरफ्तारी पर 70 लाख का इनाम

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल: 17 सांसद छोड़ सकते हैं NCPI का साथ, भाजपा में शामिल होने की तैयारी!

BJP प्रत्याशी को सिर्फ 1 वोट, पत्नी और माता-पिता ने भी नहीं दिया साथ? राजस्थान में चौंकाने वाला रिजल्ट

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

अगला लेख