shradh paksha
✕

मोदी बनाम बाकी भारत के बीच होगा अगला लोकसभा चुनाव : गौरव गोगोई

Updated: मंगलवार, 19 जून 2018 (00:16 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नए कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई ने सोमवार को दावा किया कि 2019 लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बाकी भारत के बीच लड़ा जाएगा और उनकी पार्टी केंद्र में सरकार बनाएगी। राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले गोगोई ने भरोसा जताया कि कांग्रेस अगले आम चुनावों में अपनी सीटों की संख्या में इजाफा करेगी और सरकार बनाएगी।
 
 
गोगोई ने संवाददाताओं से कहा कि वापसी करना हमारे डीएनए में है, क्योंकि हमारे मूल्य समाज और देश के अनुरूप हैं और इस देश की जनता इस जनविरोधी सरकार के हटने का उत्सुकता से इंतजार कर रही है। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे गौरव फिलहाल अपने गृहप्रदेश की कालियाबोर सीट से लोकसभा सदस्य हैं।
 
गोगोई ने कहा कि भाजपा इस सवाल को सामने लाने का प्रयास करती है कि मोदी के खिलाफ कौन उतरेगा? मेरा जवाब है कि अगला लोकसभा चुनाव मोदी और इस देश की जनता के बीच होगा। किसान, कारोबारी समुदाय, छात्र, कार्यकर्ता, उद्यमी मोदी सरकार से नाराज हैं। (भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख