Hanuman Chalisa
✕

छपरा में रसल वाइपर सांप का आतंक, लोग दे रहे पहरा, ग्रामीणों ने 9 सांप मारे

Updated: सोमवार, 7 अक्टूबर 2024 (12:14 IST)
बिहार के छपरा में रसल वाइपर जहरीली सांप का आतंक पसरा हुआ है। हालात यह है कि कई जगह से सांप निकल रहे हैं, जिससे गांव वालों में दहशत है। अब तक ग्रामीणों ने 9 सांप को मार दिया है।

बता दें यहां कि कई इलाकों में बाढ़ का पानी तो उतर गया, लेकिन बाढ़ के बाद इलाके में यह नई समस्या पैदा हो गई है। विशेष प्रजाति के जहरीले सांपों का आतंक खासकर रिविलगंज प्रखंड के महम्मदपुर गांव में सबसे अधिक सांप देखे जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है।

क्यों निकल रहे रसल वाइपर : बाढ़ के बाद गांव के लोग खासकर रात के समय में चैन से सो नहीं पा रहे हैं। सबसे खतरनाक बात यह है कि रसल वाइपर नामक जहरीले सांप बड़ी संख्या में निकल रहे हैं। ग्रामीणों ने हाल ही में 11 फीट लंबे रसल वाइपर को पकड़ा था, जिसे वन विभाग के हवाले कर दिया गया. पिछले 5 से 6 दिनों के दौरान, ग्रामीणों ने 7 से 9 रसल वाइपर सांपों को मारा है। बता दें कि रसल वाइपर सांप बेहद जहरीला माना जाता है, और एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसके काटने से व्यक्ति 7 से 10 मिनट के भीतर अपनी जान गंवा सकता है।

पहले इस प्रजाति के सांप सारण जिले में नहीं पाए जाते थे, लेकिन बाढ़ के बाद इन सांपों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। वन विभाग अब तक 40 से अधिक सांपों को रेस्क्यू कर चुका है। अब सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीण चंदा इकट्ठा कर जगह-जगह लाइट लगा रहे हैं ताकि रात में सांप आसानी से दिख सकें। ग्रामीण विवेक कुमार ने बताया कि गांव के युवा रात में बत्तियां जलाकर गश्त कर रहे हैं ताकि सांपों से बचाव किया जा सके। एक सप्ताह के भीतर ग्रामीणों ने 7 से 9 रसल वाइपर सांपों को मार गिराया है।
Edited By : Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स Ather, TVS और Bajaj को को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचा देंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

अभी तक की बैठकों में सबसे हटकर होगी गांधीसागर कैबिनेट मीटिंग: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख