Hanuman Chalisa
✕

राफेल सौदे में देश को सच बताए सरकार : कांग्रेस

Updated: शनिवार, 10 मार्च 2018 (16:46 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने फ्रांस से खरीदे जाने वाले राफेल लड़ाकू विमानों की कीमत न बताने के लिए गोपनीयता के करार की आड लेने को सरकार की बहानेबाजी करार देते हुए शनिवार को कहा कि देश सचाई जानना चाहता है इसलिए इस सौदे की असलियत सामने लाई जानी चाहिए।


कांग्रेस प्रवक्ता टॉम वड्डकन ने यहां पत्रकारों से कहा कि इस संबंध में उनकी पार्टी लगातार सवाल कर रही है लेकिन मोदी सरकार किसी का भी जवाब नहीं दे रही है। इस सौदे की सचाई किस वजह से छिपाई जा रही है, इसका उसे खुलासा करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सौदे में घोटाला किया गया है इसलिए सरकार कीमत छिपा रही है। लेकिन 2019 के चुनाव में जनता उससे यही सवाल पूछेगी और उसे जवाब देना ही पड़ेगा। पहले रक्षामंत्री ने कहा कि था कि रक्षा सचिव विमानों की कीमत बताएंगे लेकिन बाद में सरकार मुकर गई और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए विमानों की कीमत बताने से पीछे हट गई।

उन्होंने कहा कि सरकार भले ही इन विमानों की कीमत नहीं बता रही हो लेकिन विमान बनाने वाली कंपनी ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि उसने यही विमान कतर और मिस्र से भी खरीदे हैं। रिपोर्ट में विमानों की कीमत का जिक्र है और दोनों देशों की तुलना में भारत से एक विमान की कीमत 350 करोड़ रुपए से अधिक ली गई है।

प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार 'मेक इन इंडिया' की बात करती है लेकिन राफेल सौदे में उसने इन विमानों को देश में ही बनाने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एचएएल को प्रौद्योगिकी हस्तांतरण संबंधी समझौते को खत्म कर दिया। सरकार ने इसके बजाय यह जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को दी है जिसका विमानन क्षेत्र में कोई अनुभव ही नहीं है। (वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख