ganesh chaturthi

राफेल को लेकर पीएसी बैठक बुलाने का आग्रह : मल्लिकार्जुन खड़गे

Updated: शनिवार, 15 दिसंबर 2018 (12:08 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस के नेता तथा लोक लेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि राफेल सौदे को लेकर उच्चतम न्यायालय के समक्ष सरकार ने महालेखा परीक्षक (कैग) की जिस रिपोर्ट का हवाला दिया है उसकी उन्हें जानकारी नहीं है, इसलिए इस बारे में पीएसी के सदस्यों की बैठक बुलाकर जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जाएगा।


खड़गे ने शनिवार को पत्रकारों को कहा कि वे पीएसी के अध्यक्ष हैं और उन्हें यह पता नहीं है कि यह रिपोर्ट कब संसद में पेश की गई तथा समिति ने कब इसकी जांच की। उन्होंने कहा कि वे सदस्यों से इस संबंध में बैठक बुलाने का आग्रह करेंगे और उनसे पूछेंगे कि किसी सदस्य को इस रिपोर्ट के बारे में जानकारी है तो वह इसकी सूचना दें।

बैठक में कैग के प्रमुख को भी बुलाया जाएगा और उनसे भी यह जानकारी ली जाएगी कि कैग ने यह रिपोर्ट कब तैयार की और कब इसे संसद में पेश किया गया। खड़गे ने कहा कि अगर सरकार ने गलत सूचना उच्चतम न्यायालय को दी है तो सरकार ने देश को गुमराह किया है और इसके लिए माफी मांगी जानी चाहिए। उन्होंने राफेल मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग भी दोहराई।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख