Hanuman Chalisa
✕

मोदी डोकलाम मुद्दे पर चीन से कुछ नहीं बोलते : रणदीपसिंह सुरजेवाला

Updated: शुक्रवार, 27 जुलाई 2018 (19:41 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि चीन ने डोकलाम क्षेत्र में बड़ी सैन्य ढांचागत सुविधा विकसित कर ली है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
 
 
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला ने चीन के डोकलाम में सैन्य सामग्री और सैन्य ढांचागत सुविधा जुटाने संबंधी अमेरिकी कांग्रेस के आयोग के बयान से जुडे सवाल पर कहा कि चीन का यह कदम हमारे लिए बड़ी चुनौती बन गया है लेकिन मोदी इस मुद्दे पर चीन के साथ कुछ भी बात करने के लिए तैयार नजर नहीं आ रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि पिछले 72 घंटे के दौरान चीन के विदेश उपमंत्री भूटान का दौरा करते हैं और भारत को शामिल किए बिना डोकलाम मुद्दे पर उनसे वार्ता करते हैं। भूटान के चीन के साथ राजनयिक संबंध भी नहीं हैं फिर भी दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर बातचीत होती है लेकिन मोदी इस मुद्दे पर चुप हैं। जोहानसबर्ग में ब्रिक्स की बैठक के दौरान मोदी चीन के राष्ट्रपति से अलग से बात करते हैं लेकिन वे इस मुद्दे को नहीं उठाते।
 
प्रवक्ता ने कहा कि उत्तरी डोकलाम में जिस प्रकार की सैन्य सामग्री और इन्फ्रास्ट्रक्चर चीन ने तैयार किया है उसकी पूरी सैटेलाइट तस्वीरें कांग्रेस ने जारी की थीं। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन ने पहले इससे इंकार किया था लेकिन बाद में संसद के पटल पर उसे मान लिया। (वार्ता)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

अगला लेख