dharma sangrah
✕

Ayodhya Ram Mandir : 15 दिसंबर तक तैयार हो जाएगी रामलला की मूर्ति

Updated: बुधवार, 6 दिसंबर 2023 (23:34 IST)
Ramlala's idol will be ready by 15th December : अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बन रहे मंदिर के गर्भगृह में स्थापित करने के लिए रामलला की मूर्ति 15 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगी। मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामलला (भगवान राम के बाल स्वरूप) की 3 मूर्तियां बनवाई जा रही हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि भगवान रामलला की तीन मूर्तियों को बनाने का काम पूरा होने वाला है जिनमें से एक मूर्ति को राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन मूर्तियों में से दो कर्नाटक के, एक राजस्थान के पत्थर से बनाई गई हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि मंदिर न्यास की धार्मिक समिति 15 दिसंबर को गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा करने के लिए सर्वश्रेष्ठ मूर्ति का चयन करेगी। मूर्तियां कर्नाटक और राजस्थान के मूर्तिकारों द्वारा बनाई गई हैं, जिनमें कर्नाटक के गणेश भट्ट और अरुण योगीराज के साथ जयपुर के कलाकार सत्यनारायण पांडे भी शामिल हैं।
 
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया, राम मंदिर में रामलला के बाल स्वरूप की मूर्ति विराजमान होगी। इसके लिए कर्नाटक के पत्थर से दो और राजस्थान के पत्थर से एक सहित कुल तीन मूर्तियां बनाई गई हैं, मूर्तियां 90 फीसदी तैयार हो चुकी हैं। उन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour अयोध्या (उप्र)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

अगला लेख