sawan somwar

डेरे से गायब हुई युवती, बढ़ सकती है राम रहीम की मुश्किल...

Updated: बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 (10:23 IST)
अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र के पिपलाई गांव की एक युवती के डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के आश्रम से लापता हो जाने के मामले में बाबा की मुश्किलें बढ़ सकती है। पीड़िता के परिजनों ने फिर से इस मामले में जांच की मांग की हैं।  
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह युवती पिछले चार वर्ष से लापता है और और उसके पिता गिर्राज शर्मा ने बताया कि चार साल पहले उसकी पुत्री गुड्डी को बहला फुसला कर दो युवक राम रहीम के डेरे ले गए जहां से वह लापता हैं और आज तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
 
शर्मा ने बताया कि मावा बनाने का काम करने वाले बबलू और सूरजमल शर्मा ने गुड्डी को आठ अक्टूबर 2013 को बहला फुसलाकर राम रहीम के आश्रम ले गए थे। उन्होंने बताया कि इस बारे में पुलिस थाने से लेकर मुख्यमंत्री एवं न्यायालय तक शरण ली जा चुकी है लेकिन उनकी बेटी का कोई सुराग नहीं लग पाया।
 
परिजनों ने मांग की कि इस मामले में जांच के लिए इसे फिर से खोला जाना चाहिए ताकि राम रहीम के आश्रम में इसकी जांच की जा सके। 
 
प्रतापगढ़ थानाधिकारी अजय सिंह ने बताया कि यह मामला चार साल पुराना है और पुलिस द्वारा इसमें एफआर लगाई जा चुकी है। (वार्ता) 

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

योगी सरकार का सड़क सुरक्षा पर बड़ा मिशन, यूपी के जिलों में लागू होगी जीरो फैटैलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में UP के 16 शहर, लखनऊ देश में पहले स्थान पर

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

शिक्षक वह दीप हैं, जो ज्ञान का प्रकाश फैलाकर आने वाली पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त करते हैं : योगी

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

अगला लेख