ramcharitmanas

अब कर्तव्य पथ होगा राजपथ का नया नाम, NDMC में प्रस्ताव पारित

Updated: बुधवार, 7 सितम्बर 2022 (12:34 IST)
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने बुधवार को राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अब इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक का पूरा क्षेत्र कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाएगा।
 
आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय से प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद NDMC ने एक विशेष बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। ब्रिटिश शासन के दौरान राजपथ को किंग्सवे के नाम से जाना जाता था।

‘कर्तव्य पथ’ से जुड़ी खास बातें
  • अब राजपथ (Rajpath) का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ हुआ।  
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक के पूरे हिस्से को अब कर्तव्य पथ के रूप में जाना जाएगा।  
  • 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परेड भी इसी रोड पर होती है।  
  • इस सड़क का निर्माण अंग्रेजों के शासनकाल में किया गया था।
  • राजपथ को ब्रिटिश वास्तुकार सर एडविन लुटियंस ने डिजाइन किया था।
  • राजपथ को पहले किंग्स-वे कहा जाता था। जॉर्ज पंचम के सम्मान में इसे यह नाम दिया गया था। 
  • 1947 में आजादी के बाद किंग्स वे का नाम बदलकर राजपथ कर दिया गया था।
 
इन जगहों के भी बदले नाम : वर्तमान में जिस रोड पर प्रधानमंत्री का आवास स्थित है, 2015 में उसका नाम रेसकोर्स रोड से बदलकर लोक कल्याण मार्ग कर दिया गया। उसी वर्ष, औरंगजेब रोड का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग कर दिया गया।
 
वर्ष 2017 में, डलहौजी रोड का नाम बदलकर दारा शिकोह मार्ग कर दिया गया। साथ ही, तीन मूर्ति चौक का नाम बदल कर 2018 में बदलकर तीन मूर्ति हैफा चौक कर दिया गया। हालांकि, अकबर रोड का नाम बदलने के लिए कईं प्रस्ताव आए हैं, लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया गया है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख