sawan somwar

पैसा लेकर भागने वालों पर राजनाथ हुए सख्‍त, बोले भारत आना ही होगा, जब्‍त की जाएगी सारी संपत्ति

Updated: शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018 (16:45 IST)
लखनऊ। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भारत से पैसा लेकर भागने वाले लोगों को वापस भारत लाया जाएगा। सिंह ने यहां रेलवे प्रादेशिक प्राइमरी सहकारी बैंक के सौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पैसा लेकर विदेश भागने वालों को वापस भारत आना होगा। उनकी सारी संपत्ति जब्त की जाएगी। इसके लिए एक अध्यादेश बना दिया गया है।


उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था। हम समझते हैं कि बैंकों का राष्ट्रीयकरण नहीं, बल्कि सरलीकरण करना चाहिए। बैंकों के लेनदेन को राजनाथ ने भारतीय अर्थव्यवस्था का 'लुब्रीकेंट' बताया जो अर्थव्यवस्था को चलाता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय रेल देश की लाइफ लाइन है। जिस दिन रेल ठप होगी, उस दिन देश के कई काम रुक जाएंगे। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास जनहित के कोई मुद्दे नहीं हैं इसलिए वह इस तरह के गैर मुद्दे उठा रही है।

कांग्रेस सीबीआई के जिस मामले को लेकर हल्ला कर रही है, उसकी जांच हो रही है। कम से कम जांच रिपोर्ट आने तक इंतजार करना चाहिए। यह मामला उच्चतम न्यायालय में भी है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े किसी मसले को लेकर कांग्रेस के नेता कभी सड़क पर नहीं उतरते (भाषा)

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

JDU विधायक अनंत सिंह ने बताया बांकीपुर में भाजपा की हार का असली कारण

80वां स्वतंत्रता दिवस 2026: 15 अगस्त आजादी से जुड़ी 10 रोचक बातें, जो हर भारतीय को जाननी चाहिए

पाकिस्तान से आजाद हुआ बलूचिस्तान! 11 अगस्त को मनाएगा स्वतंत्रता दिवस, क्या भारत देगा मान्यता?

LIVE: E-20 पेट्रोल पर प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने रोका केजरीवाल का मार्च

उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, CM विजय और अभिनेत्री तृषा पर विवादित टिप्पणी के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अगला लेख